Get App

Essen Speciality Films की धांसू एंट्री, IPO में जमकर लगी थी बोली, अब निवेशकों को मिला शानदार लिस्टिंग गेन

Essen Speciality Films IPO Listing: प्लास्टिक फिल्म और स्पा स्लिपर्स जैसे खास प्रकार के प्लास्टिक प्रोडक्ट्स बनाने वाली एसेन स्पेशियलिटी फिल्म्स के आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था। यह आईपीओ ओवरऑल 71.03 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इस इश्यू के तहत आईपीओ निवेशकों को नए शेयर जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत भी बिक्री हुई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 06, 2023 पर 4:31 PM
Essen Speciality Films की धांसू एंट्री, IPO में जमकर लगी थी बोली, अब निवेशकों को मिला शानदार लिस्टिंग गेन
आईपीओ के तहत नए शेयरों को जारी कर जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल Essen Speciality Films कर्ज चुकाने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।

Essen Speciality Films IPO Listing: प्लास्टिक फिल्म और स्पा स्लिपर्स जैसे खास प्रकार के प्लास्टिक प्रोडक्ट्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी एसेन स्पेशियलिटी फिल्म्स के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में शानदार एंट्री हुई। इसके आईपीओ को भी निवेशकों को तगड़ा रिस्पांस मिला था और खुदरा निवेशकों ने बहुत बढ़-चढ़कर पैसा लगाया था। इसके शेयर 107 रुपये के भाव पर जारी हुए हैं और एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म NSE SME पर इसकी एंट्री 140 रुपये के भाव (Essen Speciality Films Share Price) पर हुई है यानी कि 31 फीसदी का लिस्टिंग गेन मिला। एंट्री के बाद भी शेयरों की तेजी नहीं थमी और दिन के आखिरी यह 147 रुपये के भाव पर बंद हुआ है यानी कि हर शेयर पर आईपीओ निवेशक 37 फीसदी के फायदे में हैं।

Essen Speciality Films IPO को तगड़ा मिला था रिस्पांस

23-27 जून के बीच खुले एसेन स्पेशियलिटी फिल्म्स के 66.33 करोड़ रुपये के आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था। 66.33 करोड़ रुपये का यह आईपीओ ओवरऑल 71.03 गुना सब्सक्राइब हुआ था जिसमें क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का हिस्सा 45.26 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का 112.21 गुना और खुदरा निवेशकों का 68.07 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इस इश्यू के तहत आईपीओ निवेशकों को 107 रुपये के भाव पर 46,99,200 नए शेयर जारी हुए हैं और 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 15 लाख शेयरों की ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिक्री हुई है। अब नए शेयरों को जारी कर जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कर्ज चुकाने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।

Greenchef Appliances की लिस्टिंग ने भरी झोली, आईपीओ निवेशक इतने फायदे में

Essen Speciality Films की डिटेल्स

सब समाचार

+ और भी पढ़ें