Eternal Block Deal: फूड डिलिवरी ब्रांड जोमैटो (Zomato) और क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट (Blinkit) की पेरेंट कंपनी है Eternal Ltd में गुरुवार 7 अगस्त को एक बड़ी ब्लॉक डील होने वाली है। CNBC-आवाज ने सूत्रों के हवाले से बताया कि चीन के अलीबाबा ग्रुप की Antfin Singapore Holding Pte Ltd इस डील में विक्रेता होगी। वह कंपनी में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच देगी। यह सौदा करीब ₹5,375 करोड़ का होगा।
