Eternal Shares: Zomato के सुस्त बिजनेस पर भी चमकेगा शेयर! इस कारण ब्रोकरेज बुलिश तो आई 6% की जोरदार तेजी

Eternal Shares: जोमैटो (Zomato) को इस समय कमर्शियल गैस की कमी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल का मानना है कि अगर इसके एक-चौथाई ऑर्डर भी फंसते हैं तो इसकी पैरेंट कंपनी एटर्नल के शेयर रॉकेट बनेंगे। जानिए ब्रोकरेज फर्म के इस बुलिश रुझान की वजह और टारगेट प्राइस

अपडेटेड Mar 17, 2026 पर 3:55 PM
Story continues below Advertisement
Eternal Shares: जोमैटो (Zomato) और ब्लिंकिट (Blinkit) की पैरेंट कंपनी एटर्नल के शेयरों में आज खरीदारी का जोरदार रुझान दिखा।

Eternal Shares: घरेलू स्टॉक मार्केट में सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) की उठा-पटक के बीच एटर्नल के शेयर आज 6% से अधिक उछल पड़े। जोमैटो (Zomato) और ब्लिंकिट (Blinkit) की पैरेंट कंपनी एटर्नल ऐसे मिले-जुले माहौल में उछलकर सेंसेक्स का टॉप गेनर बन गया। वैल्यू बाइंग और ब्रोकरेज के बुलिश रुझान ने इसके शेयरों की चमक बढ़ा दी। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा भी उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी से भाव अधिक टूट नहीं पाए। आज  बीएसई पर यह 5.70% की बढ़त के साथ ₹234.70 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 6.37% उछलकर ₹236.20 तक पहुंच गया।

Zomato के Eternal पर ब्रोकरेज क्यों है बुलिश?

जेएम फाइनेंशियल ने अपने नोट में इस बात का जिक्र किया है कि एटर्नल के शेयरों में हाल-फिलहाल में जो गिरावट आई थी, उसकी वजह लीडरशिप में बदलाव और क्विक कॉमर्स में बढ़ते कॉम्पटीशन को लेकर निवेशकों की चिंता थी। ब्रोकरेज की रिपोर्ट के मुताबिक फूड डिलीवरी में नए कॉम्पटीशन के साथ-साथ एआई और पश्चिमी एशिया में युद्ध ने सेंटिमेंट और खराब किया। हालांकि ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि जब मैक्रो लेवल पर परिस्थितियां सामान्य होंगी, तो एटर्नल खासतौर से इसका ब्लिंकिट बिजनेस मजबूत होकर उभरेगा।


ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि हाई कॉम्पटीशन के बावजूद मार्च तिमाही में ब्लिंकिट की नेट ऑर्डर वैल्यू तिमाही आधार पर लो डबल-डिजिट की रफ्तार से बढ़ सकती है जिसे मिड-टीन्स ऑर्डर वॉल्यूम ग्रोथ से सपोर्ट मिलेगा। ब्रोकरेज फर्म ने उम्मीद जताई है कि ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 0.4% तक सुधर सकता है, जो दिसंबर 2025 तिमाही में ब्रेक-ईवन की स्थिति में था।

जोमैटो को गैस की सप्लाई से जुड़ी चिंताओं को लेकर ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि इसे काफी बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जा रहा है क्योंकि कोविड जैसी स्थिति नहीं है जब बड़े पैमाने पर रेस्टोरेंट्स बंद हुए थे। ऐसे में ब्रोकरेज फर्म ने इस तिमाही में जोमैटो की 18% एनओवी ग्रोथ के अनुमान को बरकरार रखा है जोकि सात तिमाहियों में सबसे अधिक है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि अगर इस तिमाही के आखिरी हफ्तों में 25% ऑर्डर्स को झटका भी लगता है तो एनओवी यानी नेट ऑर्डर वैल्यू 15% की रफ्तार से बढ़ सकता है। ब्रोकरेज फर्म का कहना कि एक से डेढ़ साल तक निवेश होल्ड करना है तो एटर्नल में मौजूदा लेवल पर आक्रामक तरीके से खरीदारी करनी चाहिए। ब्रोकरेज फर्म ने इसके शेयरों के लिए ₹400 के टारगेट प्राइस में कोई बदलाव नहीं किया है।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

एटर्नल के शेयरों ने पिछले साल कम समय में ही निवेशकों की ताबड़तोड़ कमाई कराई थी। पिछले साल 7 अप्रैल 2025 को यह ₹189.60 के भाव पर था जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से छह महीने में यह 94.30% उछलकर 16 अक्टूबर 2025 को यह ₹368.40 के भाव पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई लेवल है।

Urban Company Shares: 5% की गिरावट, शेयरों का लॉक-इन खत्म होने और एक ब्लॉक डील पर चली बिकवाली की आंधी

OMC Stocks: Indian Oil और HPCL-BPCL को एक और झटका, कोटक ने घटाया टारगेट प्राइस तो शेयर धड़ाम

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।