Get App

EverestIMS Tech IPO Listing: ढहते मार्केट में 48% का लिस्टिंग गेन, ₹85 के शेयर ने मचाया धमाल

EverestIMS Tech IPO Listing: आईपीओ को 294 गुना से अधिक बोली मिलने के बाद बी2बी सॉफ्टवेयर कंपनी एवरेस्टआईएमएस टेक के शेयरों की आज मार्केट में एंट्री हुई। नई खरीदारी से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Oct 08, 2026 पर 10:12 AM
EverestIMS Tech IPO Listing: ढहते मार्केट में 48% का लिस्टिंग गेन, ₹85 के शेयर ने मचाया धमाल
EverestIMS Tech IPO Listing: एवरेस्टआईएमएस टेक का ₹48 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

EverestIMS Tech IPO Listing: कंपनियों के सर्वर्स, नेटवर्क्स, एप्लीकेशंस, और आईटी एसेट्स को संभालने वाली एवरेस्टआईएमएस टेक के शेयरों की आज BSE SME पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का धमाकेदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल इसे 294 गुना से अधिक बोली मिली थी। इसके आईपीओ के तहत ₹85 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹126.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 48.24% का लिस्टिंग गेन (EverestIMS Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में हल्की फीकी हुई जब शेयर टूट गए।

टूटकर यह ₹120.00 (EverestIMS Share Price)  पर आ गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 41.18% मुनाफे में हैं। आज सेंसेक्स और निफ्टी लगातार दूसरे दिन लाल हैं और अधिकतर सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स भी कमजोर हैं।

EverestIMS Tech IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

एवरेस्टआईएमएस टेक का ₹48 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 294.22 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 148.63 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 548.61 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 268.29 गुना भरा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें