Get App

Exicom Tele-Systems IPO Listing: 85% पर एंट्री के बाद और ऊपर चढ़े शेयर, चेक करें एग्जिकॉम की कारोबारी सेहत

Exicom Tele-Systems IPO Listing: ईवी चार्जर्स बनाने वाली एग्जिकॉम टेली-सिस्टम्स (Exicom Tele-Systems) के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था। इस आईपीओ के तहत नए शेयर जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल के तहत भी शेयरों की बिक्री हुई है। चेक करें आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कैसे होगा?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 05, 2024 पर 10:05 AM
Exicom Tele-Systems IPO Listing:  85% पर एंट्री के बाद और ऊपर चढ़े शेयर, चेक करें एग्जिकॉम की कारोबारी सेहत
Exicom Tele-Systems IPO Listing: वर्ष 1994 में बनी एग्जिकॉम टेली-सिस्टम्स पावर सिस्टम, इलेक्ट्रिक वीईकल (EV) चार्जिंग और इससे जुड़े सॉल्यूशंस मुहैया कराती है। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Exicom Tele-Systems IPO Listing: ईवी चार्जर्स बनाने वाली एग्जिकॉम टेली-सिस्टम्स (Exicom Tele-Systems) के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में शानदार एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों को तगड़ा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 133 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत 142 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी 264 रुपये के भाव पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 85 फीसदी से अधिक लिस्टिंग गेन (Exicom Tele-Systems Listing Gain) मिला। हालांकि लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह 274.30 रुपये (Exicom Tele-Systems Share Price) पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 93 फीसदी मुनाफे में हैं।

Exicom Tele-Systems IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

एग्जिकॉम टेली-सिस्टम्स का 429 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 27-29 फरवरी तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 133.56 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 124.82 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 159.29 गुना और खुदरा निवेशकों का आरक्षित हिस्सा 124.27 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 2,31,69,014 नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 70,42,200 शेयरों की ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिक्री हुई है। ऑफर फॉर सेल का पैसा को शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिला है। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी प्रोडक्शन/असेंबली लाइन्स के सेटअप, कर्ज चुकाने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने, आरएंडडी में निवेश और प्रोडक्ट डेवलपमेंट, और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में होगा।

Exicom Tele-Systems के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें