Get App

Exide Industries Q1 Result: 27% बढ़कर मुनाफा हुआ ₹407 करोड़, जोश में 7% उछलकर शेयर पहुंचे एक साल के हाई पर

Exide Industries Q1 Result: बैट्री बेचने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी एक्साइड इंडस्ट्रीज के शेयर जून तिमाही के कारोबारी नतीजे पर झूम उठे। मुनाफे में 27% के उछाल पर शेयर भी इंट्रा-डे के निचले स्तर से करीब 7% उछलकर एक साल के हाई पर पहुंच गए। चेक करें कंपनी के कारोबारी नतीजे की खास बातें

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jul 30, 2026 पर 2:18 PM
Exide Industries Q1 Result: 27% बढ़कर मुनाफा हुआ ₹407 करोड़, जोश में 7% उछलकर शेयर पहुंचे एक साल के हाई पर
जून 2026 तिमाही में स्टैंडएलोन लेवल पर Exide Industries का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 27.09% उछलकर ₹407.26 करोड़ पर पहुंच गया तो ऑपरेशंस से रेवेन्यू भी 17.63% बढ़कर ₹5,305.05 करोड़ पर पहुंच गया।

Exide Industries Q1 Result: शुरुआती उठा-पटक के साथ एक्साइड इंडस्ट्रीज के शेयर टूटकर रेड जोन में आ गए थे लेकिन जून तिमाही के कारोबारी नतीजे पर इसने जोरदार रिकवरी की। जून तिमाही में मुनाफे में 27% की बढ़ोतरी और रेवेन्यू में 17% के उछाल ने शेयरों में जोश भरा और इंट्रा-डे के निचले स्तर से यह करीब 7% चढ़ गया। ऊपरी स्तर पर मुनाफावसूली के बाद इसके भाव नरम पड़े लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। फिलहाल बीएसई पर यह 3.66% की बढ़त के साथ ₹451.55 (Exide Industries Share Price) पर है। इंट्रा-डे में यह 1.30% टूटकर ₹429.95 तक आ गया था जिससे यह 6.97% उछलकर ₹459.90 तक पहुंचा था जो इसके शेयरों के लिए एक साल का हाई लेवल है। पिछले कारोबारी दिन यह ₹435.60 पर बंद हुआ था।

Exide Industries Q1 Result: खास बातें

चालू वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही अप्रैल-जून 2026 में स्टैंडएलोन लेवल पर एक्साइड इंडस्ट्रीज का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 27.09% उछलकर ₹407.26 करोड़ पर पहुंच गया तो ऑपरेशंस से रेवेन्यू भी 17.63% बढ़कर ₹5,305.05 करोड़ पर पहुंच गया। ऑपरेटिंग लेवल पर बात करें तो ईबीआईटीडीए इस दौरान 19.5% बढ़कर ₹655 करोड़ और ईबीआईटीडीए मार्जिन 12.2% से 12.4% पर पहुंच गया।

कंपनी ने वित्तीय रिपोर्ट में जिक्र किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच की लड़ाई से सप्लाई की दिक्कतें बढ़ी। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी के साथ मिलकर इसने इनपुट लागत पर दबाव बढ़ा दिया। इसके असर को फीका करने के लिए कंपनी ने भाव में बदलाव किए और लागत में सुधार की पहल का फायदा मिला, जिसका मार्जिन के मोर्चे पर इसे फायदा मिला। कंपनी की लिक्विडिटी पोजिशन जीरो कर्ज और हाई कैश फ्लो जेनेरेशन के साथ मजबूत बनी रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें