Get App

2024 की पहली छमाही में बाजार में काफी अच्छी तेजी की उम्मीद : सुनील सुब्रमणियम

सुनील का कहना है कि 2024 की पहली छमाही में बाजार में काफी अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। मई के चुनावी नतीजों की स्थिति काफी साफ दिख रही है। इससे पहली छमाही में देश में विदेशी निवेश का प्रवाह बढ़ने की पूरी उम्मीद दिख रही है। साल 2024 की पहली छमाही में ही बाजार लाइफ टाइम हाई हिट कर सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 29, 2023 पर 2:27 PM
2024 की पहली छमाही में बाजार में काफी अच्छी तेजी की उम्मीद : सुनील सुब्रमणियम
सुनील की राय है कि 2024 की दूसरी छमाही में मिड-स्मॉलकैप शेयर चलेंगे। लार्ज एंड मिडकैप फंड में पैसा लगा सकते हैं। लेकिन स्मॉलकैप में ज्यादा एक्सपोजर नहीं लेना चाहिए

आज साल का आखिरी कारोबारी सत्र है। 2023 जोरदार तेजी का साल रहा है। अब सवाल ये हैं कि 2024 में बाजार कैसा रहेगा। किन सेक्टर्स में पैसा बनेगा। 2024 का आउटलुक बताने के लिए सीएनबीसी-आवाज़ के साथ हैं सुंदरम म्यूचुअल फंड (Sundaram Mutual) के MD और CEO सुनील सुब्रमणियम। इस बातचीत में सुनील ने कहा कि 2024 में भी बाजार हमें डबल डिजिट रिटर्न दे सकता है। 2024 का साल एलेक्शन के नजरिए से बहुत अहम रहेगा। पहले 6 महीनों में भारत के नतीजे बाजार पर असर दिखाएंगे। वहीं, आखिरी 6 महीनों में अमेरिका के नतीजे बाजार पर अपना असर दिखाएंगे।

2024 की पहली छमाही में बाजार में काफी अच्छी तेजी की उम्मीद

सुनील का कहना है कि 2024 की पहली छमाही में बाजार में काफी अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। मई के चुनावी नतीजों की स्थिति काफी साफ दिख रही है। इससे पहली छमाही में देश में विदेशी निवेश का प्रवाह बढ़ने की पूरी उम्मीद दिख रही है। साल 2024 की पहली छमाही में ही बाजार लाइफ टाइम हाई हिट कर सकता है।

2024 में पहला 6 महीना लार्जकैप का होगा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें