सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। इस हफ्ते मुकाबला है 3 हफ्तों के विजेताओं के बीच हो रहा है। अबकी बार Prudent Broking Services के प्रदीप होतचंदानी, 5Paisa.com के रुचित जैन और Nirmal Bang के नीरव छेड़ा के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। विजेता के रूप में प्रदीप होतचंदानी ने संबंधित हफ्ते में 4% का रिटर्न कमाया था। वहीं विजेता के रूप में रुचित जैन ने संबंधित हफ्ते में 10% का रिटर्न कमाया था। जबकि वहीं विजेता के रूप में नीरव छेड़ा ने संबंधित हफ्ते में 10.5% का रिटर्न कमाया था।
