ये 9 स्टॉक्स निवेशकों को कमाकर देंगे पैसा, इस हफ्ते जोरदार कमाई के लिए तीनों एक्सपर्ट्स ने बनाई रणनीति

Varun Beverages पर IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल ने 502 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 525 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। Biocon पर Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने 331 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 355 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा

अपडेटेड Mar 17, 2025 पर 11:51 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Tata Steel पर JM Financial के तेजस शाह ने 151 रुपये के लेवल पर 170 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी

सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल, Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत और JM Financial के तेजस शाह के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। तीनों एक्सपर्ट्स ने आज बाजार के एक्शन को देखते हुए बाजार में ज्यादातर बुलिश राय दी है, जबकि एक एक्सपर्ट ने एक स्टॉक में मंदी की सलाह भी दी है। उन्होंने तीन-तीन स्टॉक्स ट्रेडिंग करने की सलाह दी। एक्सपर्ट्स के मुताबिक ये 9 स्टॉक्स निवेशकों को अच्छी कमाई करके दे सकते हैं। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया।

Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Varun Beverages


ब्रिजेश ऐल ने इसमें 502 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 525 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 425 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का कमाईवाला स्टॉकः BUY Biocon

प्रशांत सावंत ने इस स्टॉक में 331 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 319 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 355 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

JM Financial के तेजस शाह का कमाईवाला स्टॉकः BUY Tata Steel

तेजस शाह ने इस स्टॉक में 151 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 146 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 170 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Hudco

ब्रिजेश ऐल ने इसमें 186 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 198 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 181 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का कमाईवाला स्टॉकः BUY Hindalco

प्रशांत सावंत ने इस स्टॉक में 680 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 659 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 725 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

JM Financial के तेजस शाह का कमाईवाला स्टॉकः BUY UPL

तेजस शाह ने इस स्टॉक में 616 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 594 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 680 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

चढ़ते बाजार में ये 4 स्टॉक्स लगायेंगे मुनाफे का तड़का, अलग-अलग सेक्टर से स्टॉक लेने से होगी तगड़ी कमाई

IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Elgi Equipments

ब्रिजेश ऐल ने इसमें 477 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 510 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 456 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का कमाईवाला स्टॉकः SELL Wipro

प्रशांत सावंत ने इस स्टॉक में 259 रुपये के लेवल पर बिकवाली करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 276 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 215 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

JM Financial के तेजस शाह का कमाईवाला स्टॉकः BUY Bajaj Finance

तेजस शाह ने इस स्टॉक में 8539 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 8270 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 9300 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

क्या हैं खेल के नियम

ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।

इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।