सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल, Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत और JM Financial के तेजस शाह के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। तीनों एक्सपर्ट्स ने आज बाजार के एक्शन को देखते हुए बाजार में ज्यादातर बुलिश राय दी है, जबकि एक एक्सपर्ट ने एक स्टॉक में मंदी की सलाह भी दी है। उन्होंने तीन-तीन स्टॉक्स ट्रेडिंग करने की सलाह दी। एक्सपर्ट्स के मुताबिक ये 9 स्टॉक्स निवेशकों को अच्छी कमाई करके दे सकते हैं। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया।