Experts views : मोमेंटम का पीछा करने के बजाय बेहतर रिस्क-रिवॉर्ड वाले शेयरों पर करें फोकस, निफ्टी 24000 के लिए तैयार

Market trend:बाजार ने लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में तेजी का सिलसिला जारी रखा। इसमें 0.50 फीसद से अधिक की बढ़त दर्ज की गई। शुरू से ही मार्केट सेंटीमेंट पॉजिटिव बना रहा। निफ्टी ने आज इंट्राडे में 23,400 के स्तर को छुआ और फिर 23,350.40 के स्तर पर बंद हुआ

अपडेटेड Mar 21, 2025 पर 6:50 PM
Story continues below Advertisement
मेहता इक्विटीज केप्रशांत तापसे का कहना है कि निवेशकों ने आज ग्लोबल बाजारों की निगेटिव रुझान को नजरअंदाज कर दिया। इस सप्ताह विदेशी निवेशकों ने इंडियन इक्विटीज में लगातार खरीदारी की है

Stock market : 21 मार्च को भारतीय इक्विटी इंडेक्स मजबूत रुख के साथ बंद हुए हैं। 23,350 के आसपास बंद हुआ है। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 557.45 अंक या 0.73 फीसदी बढ़कर 76,905.51 पर और निफ्टी 159.75 अंक या 0.69 फीसद बढ़कर 23,350.40 पर बंद हुआ है। साप्ताहिक आधार पर देखें तो ये बाजार का 4 साल से ज़्यादा समय का सबसे बेहतर कारोबारी हफ्ता रहा है। निफ्टी में सप्ताहिक आधार पर 4 फीसदी से ज़्यादा का उछाल देखने को मिला है। मिडकैप इंडेक्स में करीब 8 फीसदी उछाल आया है। अप्रैल 2020 के बाद की ये इसकी सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त है। स्मॉल कैप इंडेक्स में करीब 9 फीसदी की तेजी रही है। येजून 2020 के बाद की सबसे बड़ी बढ़त है। इस सप्ताह बीएसई में लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में करीब 22 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। सभी सेक्टोरल इंडेक्सों में बढ़त देखने को मिली है।

रेलिगेयर ब्रोकिंग के एसवीपी, रिसर्च अजीत मिश्रा का कहना है कि बाजार ने लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में तेजी का सिलसिला जारी रखा। इसमें 0.50 फीसद से अधिक की बढ़त दर्ज की गई। शुरू से ही मार्केट सेंटीमेंट पॉजिटिव बना रहा। निफ्टी ने आज इंट्राडे में 23,400 के स्तर को छुआ और फिर 23,350.40 के स्तर पर बंद हुआ।

मजबूत रिकवरी के बाद,निफ्टी अब 23,400 पर स्थित मूविंग एवरेज रिबन के आसपास अपने अहम रेजिस्टेंस के करीब पहुंच गया है। इस स्तर से ऊपर एक निर्णायक ब्रेकआउट तेजी को और बढ़ा सकता है। इसके निफ्टी 23,800-24,100 रेंज की ओर जा सकता है। नीचे की ओर 22,750-23,000 के में निफ्टी के लिए अच्छा सपोर्ट है। हाल ही में आई तेजी को देखते हुए,ट्रेडरों को मोमेंटम का पीछा करने के बजाय बेहतर रिस्क-रिवॉर्ड रेशियो वाले चुनिंदा स्टॉकों के चुनाव पर फोकस करना चाहिए।


देशभर में तेजी से बढ़ रहा तापमान, AC, कूलर,पावर और फैन बनाने वाली कंपनियों की होगी चांदी

मेहता इक्विटीज केप्रशांत तापसे का कहना है कि निवेशकों ने आज ग्लोबल बाजारों की निगेटिव रुझान को नजरअंदाज कर दिया। इस सप्ताह विदेशी निवेशकों ने इंडियन इक्विटीज में लगातार खरीदारी की है। इसके साथ ही हाल में आई गिरावट के कारण कई सेक्टरों के वैल्यूएशन आकर्षक हो गए हैं। इसमें मिड और स्मॉल-कैप शेयर भी शामिल हैं। निवेशकों ने शॉर्ट कवरिंग जारी रखी, जिससे सेंसेक्स इंट्रा-डे ट्रेड में 77 हजार के निशान को पार करने में कामयाब रहा। इसके अलावा,निवेशक अगले सप्ताह की मंथली एफएंडओ एक्सपायरी से पहले अपनी पोजीशन शॉर्ट कर सकते हैं। जिसके परिणामस्वरूप तेज रैली आ सकती है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।