Market trend : सोमवार की जोरदार तेजी के बाद आज भारतीय शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स लगभग 1,282 अंक (लगभग 1.5%) गिरकर 81,148 के करीब बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स लगभग 346 अंक (1.39%) गिरकर 24,578 पर बंद हुआ। इंफोसिस जैसी दिग्गज कंपनियों में 3 फीसदी से अधिक की गिरावट आई, जिससे आईटी इंडेक्स 2.42 फीसदी से ज्यादा टूट गया। आज फाइनेंशियल और एफएमसीजी शेयरों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। इस गिरावट की मुख्य वजह मुनाफावसूली और तेज उछाल के बाद निवेशकों के सतर्कता बरतने के कारण हुई। साथ ही मिलेजुले कॉर्पोरेट नतीजों और ग्लोबल संकेतों की वजह से भी बाजार पर दबाव दिखा।
