Equity Market : 10 जनवरी को भारतीय इक्विटी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए और निफ्टी 23,450 से नीचे चला गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 241.30 अंक या 0.31 फीसदी नीचे 77,378.91 पर और निफ्टी 95 अंक या 0.40 फीसदी नीचे 23,431.50 पर बंद हुआ। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर का कहना है कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों,सप्लाई से जुड़ी चिंताओं और डॉलर इंडेक्स में मजबूती के कारण घरेलू बाजार में सुस्ती रही। तीसरी तिमाही के शुरुआती नतीजों के अच्छे रहने और आईटी सेक्टर की मजबूती के बावजूद, ट्रम्प की नीतियों और महंगे वैल्यूएशन से जुड़ी चिंताओ के कारण ब्रॉडर इंडेक्सों में गिरावट आई। ऐसे में निकट भविष्य में कंसोलीडेशन जारी रह सकता है। निवेशक आगे का अंदाजा लगाने के लिए आज आने वाले अमेरिका के गैर-कृषि पेरोल आंकड़ों पर बारीकी से नज़र रखेंगे।
