F&O Manual: आईटी दिग्गजों की पहली तिमाही के नतीजों से पहले आज बाजार पॉजिटिव के साथ खुले। फिलहाल 1.15 बजे के आसपास 114.60 अंक यानी 0.59 फीसदी की बढ़त के साथ 19470.50 पर कारोबार कर रहा था। जबकि बैंक निफ्टी भी 0.44 फीसदी बढ़कर 45056.80 पर कारोबार कर रहा था। मार्च के बाद से ही बाजार में गिरावट पर खरीदारी की रणनीति ने अच्छी तरह से काम किया है। निफ्टी में 20-डे ईएमए से ऊपर बने रहने के दौरान 400 अंक से ज्यादा का करेक्शन नहीं आया है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का मानना है कि वर्तमान स्तर से किसी भी गिरावट को नकारात्मक रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। बल्कि इस तरह की किसी गिरवाट में नई खरीदारी के मौके तलाशने चाहिए। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का मानना है कि निफ्टी के 19100 को सपोर्ट को तोड़ने की संभावना नहीं है।
