Get App

Federal Bank Result: जून तिमाही में 18% बढ़ा प्रॉफिट, रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचा तिमाही मुनाफा

Rekha Jhunjhunwala Portfolio Stock Federal Bank Result: दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल फेडरल बैंक के लिए चालू वित्त वर्ष की शुरुआत मिली-जुली रही। निजी सेक्टर के इस बैंक का नेट प्रॉफिट जून 2024 तिमाही में सालाना आधार पर 18 फीसदी से अधिक उछल गया। हालांकि इस दौरान बैंक के प्रॉफिट मार्जिन में गिरावट आई लेकिन एसेट क्वालिटी में सुधार हुआ है और एनपीए में कमी आई

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 24, 2024 पर 4:18 PM
Federal Bank Result: जून तिमाही में 18% बढ़ा प्रॉफिट, रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचा तिमाही मुनाफा
फेडरल बैंक का शुद्ध मुनाफा जून तिमाही में सालाना आधार पर 18.25 फीसदी उछलकर 1009.53 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Rekha Jhunjhunwala Portfolio Stock Federal Bank Result: दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल फेडरल बैंक के लिए चालू वित्त वर्ष की शुरुआत मिली-जुली रही। निजी सेक्टर के इस बैंक का नेट प्रॉफिट जून 2024 तिमाही में सालाना आधार पर 18 फीसदी से अधिक उछलकर 1009.53 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हालांकि इस दौरान बैंक के प्रॉफिट मार्जिन में गिरावट आई लेकिन एसेट क्वालिटी में सुधार हुआ है और एनपीए में कमी आई। शेयरों की बात करें तो आज BSE पर यह 1.74 फीसदी की बढ़त के साथ 201.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। बैंक ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि बोर्ड ने बॉन्ड्स के जरिए इसे 6 हजार करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दी है।

Federal Bank Q1 Result की खास बातें

फेडरल बैंक का स्टैंडएलोन शुद्ध मुनाफा जून तिमाही में सालाना आधार पर 18.25 फीसदी उछलकर 1009.53 करोड़ रुपये पर पहुंच गया जो इसके लिए रिकॉर्ड है। तिमाही आधार पर इसमें 11.39 फीसदी की तेजी आई। हालांकि सालाना आधार पर नेट प्रॉफिट मार्जिन 14.83 फीसदी से गिरकर 13.93 फीसदी और ऑपरेटिंग मार्जिन 7.72 फीसदी से गिरकर 6.62 फीसदी पर आ गया। मार्च 2024 तिमाही में नेट प्रॉफिट मार्जिन 13.46 फीसदी और ऑपरेटिंग मार्जिन 16.49 फीसदी पर था। एसेट क्वालिटी की बात करें तो इसमें सुधार हुआ है। ग्रॉस एनपीए सालाना आधार पर 2.38 फीसदी से गिरकर 2.11 फीसदी और नेट एनपीए 0.69 फीसदी से गिरकर 0.60 फीसदी पर आ गया।

जून तिमाही में टोटल डिपॉजिट्स सालाना आधार पर 20 फीसदी उछलकर 2.22 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हालांकि तिमाही आधार पर करंट अकाउंट और सेविंग्स अकाउंट यानी CASA रेश्यो 0.83 फीसदी फिसलकर 32.68 फीसदी से 31.85 फीसदी पर आ गया। सालाना आधार पर इसमें 2.58 फीसदी की गिरावट आई। नेट इंटेरेस्ट मार्जिन तिमाही आधार पर 0.05 फीसदी फिसलकर 3.16 फीसदी पर आ गया। ब्याज से नेट इनकम यानी कि NII सालाना आधार पर 19.46 फीसदी बढ़कर 2292 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बैंक की टोटल इनकम इस दौरान 26 फीसदी बढ़कर 7246 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें