Get App

Federal Reserve 18 सितंबर को इंटरेस्ट रेट में 25 बेसिस प्वाइंट्स कमी या करेगा या इससे ज्यादा?

अमेरिका में इंटरेस्ट रेट में कमी के अनुमान का असर स्टॉक मार्केट और बॉन्ड मार्केट पर दिखा है। एसएंडपी 500 इस महीने करीब 1.5 फीसदी चढ़ा है। अमेरिका में 2 साल के सरकारी बॉन्ड (ट्रेजरी नोट) की यील्ड में बड़ी गिरावट आई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 16, 2024 पर 4:23 PM
Federal Reserve 18 सितंबर को इंटरेस्ट रेट में 25 बेसिस प्वाइंट्स कमी या करेगा या इससे ज्यादा?
जैक्सन होल में फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने संकेत दिया था कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक का फोकस अब इनफ्लेशन को नियंत्रण में करने की जगह लेबर मार्केट को सपोर्ट करने पर है।

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व 18 सितंबर को इंटरेस्ट रेट में कमी करने का ऐलान करेगा। यह मार्च 2020 के बाद अमेरिका में इंटरेस्ट रेट में पहली कटौती होगी। ज्यादातर एक्सपर्ट्स का मानना है कि फेड इंटरेस्ट रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कमी करेगा। कुछ एक्सपर्ट्स ने 50 बेसिस प्वाइंट्स की कमी का अनुमान जताया है। इंटरेस्ट रेट घटने की उम्मीद में स्टॉक मार्केट में तेजी दिखी है। एसएंडपी 500 इस महीने करीब 1.5 फीसदी चढ़ा है।

बॉन्ड यील्ड में तेज गिरावट 

अमेरिका में 2 साल के सरकारी बॉन्ड (ट्रेजरी नोट) की यील्ड में बड़ी गिरावट आई है। यह जुलाई के 4.8 फीसदी से घटकर 3.6 फीसदी पर आ गई है। 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड में भी तेज गिरावट आई है। फेड फंड्स फ्यूचर्स को भी इंटरेस्ट रेट में 50 बेसिस प्वाइंट्स कमी की उम्मीद है। उसका मानना है कि फेड फंड रेट अगले साल मार्च तक 325-350 बेसिस प्वाइंट्स पर आ जाएगा। अभी यह 525-550 बेसिस प्वाइंट्स पर है। इसका मतलब है कि मार्केट को अगले छह महीनों में इंटरेस्ट रेट में 200 बेसिस प्वाइंट्स कमी की उम्मीद है।

फेड के फोकस में बदलाव 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें