Get App

FII Data: नए बुल रन की शुरुआत? विदेशी निवेशकों ने एक ही दिन में खरीद डाले ₹1992 करोड़ के शेयर

FII DII Data: विदेशी निवेशकों ने सोमवार को जून महीने की सबसे बड़ी खरीदारी करते हुए ₹1,992 करोड़ के शेयर खरीदे। घरेलू निवेशकों ने भी ₹3,503 करोड़ की शुद्ध खरीदारी की। एक्सपर्ट इसे RBI की हालिया पॉजिटिव नीतियों और मजबूत इकोनॉमी का संकेत मान रहे हैं।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jun 09, 2025 पर 11:00 PM
FII Data: नए बुल रन की शुरुआत? विदेशी निवेशकों ने एक ही दिन में खरीद डाले ₹1992 करोड़ के शेयर
9 जून को FII ने कुल ₹12,778 करोड़ की खरीदारी और ₹10,785 करोड़ की बिकवाली की।

FII DII Data: शेयर बाजार में सोमवार (10 जून) को बड़ा मूवमेंट देखने को मिला। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने इस महीने यानी जून की अब तक की सबसे बड़ी खरीदारी की। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, FII ने ₹1,992.87 करोड़ के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशक (DII) भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने करीब ₹3,503.79 करोड़ की शुद्ध खरीदारी की।

ये FII की इस महीने की सबसे बड़ी एक दिन की खरीदारी है, जो दिखाता है कि विदेशी निवेशक अब फिर से भारतीय बाजार में भरोसा जता रहे हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक, इसके पीछे वजह है हाल ही में RBI की तरफ से आया पॉजिटिव पॉलिसी सिग्नल और मजबूत होते आर्थिक संकेत।

बाजार एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, 9 जून को FII ने कुल ₹12,778 करोड़ की खरीदारी और ₹10,785 करोड़ की बिकवाली की। दूसरी तरफ, DII ने ₹15,306 करोड़ के शेयर खरीदे और ₹11,802 करोड़ के बेचे।

अब भी निवेश के मुकाबले निकासी ज्यादा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें