चीन की पॉलिसी पर खास भरोसा नहीं रहता है। ट्रंप कभी टैरिफ लगाते हैं, कभी हटाते हैं। टैरिफ वॉर से भारत को फायदा हो सकता है। जवाबी टैरिफ से भी भारत को फायदा होगा। ट्रंप की पॉलिसी के चलते दुनिया में ट्रेड ब्लॉक बन सकते हैं। ट्रंप की बयानों से यूरोप एकजुट हुआ है। इस सबका अगले 3-4 साल में भारत को अच्छा फायदा मिल सकता है। ये राय है Prime Securities के Managing Director एन जयकुमार की। इनके पास कैपिटल मार्केट में कई दशक का अनुभव है। एन जयकुमार इकोनॉमी, इक्विटी रिसर्च और वेल्थ मैनेजमेंट की गहरी समझ रखते हैं। एन जयकुमार के सफर पर नजर डालें तो ये 1993 में प्राइम सिक्योरिटीज में शामिल हुए। इसके अलावा ये सिटीबैंक के इन्वेस्टमेंट बैंकिंग ग्रुप के प्रमुख भी रहे हैं। एन जयकुमार IIT दिल्ली से इंजीनियरिंग और IIM अहमदाबाद से MBA हैं।