FII-DII Inflow: विदेशी निवेशकों ने लगातार 11वें दिन भारतीय बाजार में पैसा डाला, घरेलू निवेशकों ने 200 करोड़ निकाला

विदेशी निवेशकों ने गुरुवार को लगातार 11वें दिन भारतीय शेयर बाजार में पैसा डालना जारी रखा। एक्सचेंज पर मौजूद आंकडों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने आज शुद्ध रुप से 837 करोड़ रुपये की खरीदारी की। हालांकि दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशक (DII) आज बाजार में शुद्ध रूप से खरीदार रहे और उन्होंने करीब 200 करोड़ रुपये खींचे हैं

अपडेटेड May 11, 2023 पर 9:56 PM
Story continues below Advertisement
FII बीते 26 अप्रैल से लगातार भारतीय शेयर बाजार में शुद्ध रूप से खरीदार रहे हैं

FII-DII Inflow: विदेशी निवेशकों ने गुरुवार को लगातार 11वें दिन भारतीय शेयर बाजार में पैसा डालना जारी रखा। एक्सचेंज पर मौजूद आंकडों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने आज शुद्ध रुप से 837 करोड़ रुपये की खरीदारी की। हालांकि दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशक (DII) आज बाजार में शुद्ध रूप से खरीदार रहे और उन्होंने करीब 200 करोड़ रुपये खींचे हैं। इसके चलते सेंसेक्स और निफ्टी में आज सीमित दायरे में कारोबार देखने को मिली और कारोबार के अंत में दोनों मामूली गिरावट के साथ बंद हुए।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने गुरुवार को करीब 7,950.84 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। जबकि उन्होंने 7,113.63 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं। इस तरह उन्होंने शुद्ध रूप से करीब 837.21 रुपये के शेयर खरीदे हैं।

वहीं दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशक (DII) ने आज बाजार में करीब 7,026.38 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वहीं करीब 7,226.47 रुपये की बिकवाली की। इस तरह उन्होंने भारतीय शेयर बाजार आज शुद्ध रूप से 200.09 करोड़ रुपये की बिकवाली की है। FII बीते 26 अप्रैल से लगातार भारतीय शेयर बाजार में शुद्ध रूप से खरीदार रहे हैं। वहीं घरेलू निवेशकों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है।


यह भी पढ़ें- Adani Shares: अदाणी ग्रुप के सभी शेयरों में तूफानी तेजी, इस एक खबर से 5% चढ़ गया अदाणी एंटरप्राइजेज

इस बीच तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स गुरुवार 35.68 अंक यानी 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,904.52 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह एक समय यह 62,000 अंक के पार पहुंच गया था। यह ऊंचे में 61,823.07 अंक तक गया और नीचे में 62,168.22 अंक तक आया।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा, "कुछ प्रमुख कंपनियों के कमजोर तिमाही नतीजों से घरेलू बाजार के सेंटीमेंट पर असर पड़ा है।" उन्होंने कहा, "एशिया के अन्य बाजारों में कमजोर रुख से भी धारणा प्रभावित हुई। मेटल और कैपिटल गुड्स सामान बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में बिकवाली के बीच अंत में यह मामूली नुकसान के साथ बंद हुआ। हाल की तेजी के बाद निवेशक संभवत: ‘देखो और इंतजार करो’ की नीति अपना रहे हैं।’’

नायर ने कहा कि अमेरिका में महंगाई दर के 5 प्रतिशत से नीचे आने से ग्लोबल स्तर पर कुछ सकारात्मक रुख रहा है। इससे संकेत मिला है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने बढ़ती महंगाई को थामने के लिए जो कदम उठाये हैं, वे प्रभावी रहे हैं।" निवेशकों को शुक्रवार को जारी होने वाले मुद्रास्फीति के आंकड़ों की भी प्रतीक्षा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।