Adani Shares: अदाणी ग्रुप के सभी शेयरों में तूफानी तेजी, इस एक खबर से 5% चढ़ गया अदाणी एंटरप्राइजेज

Adani Group Shares: अदाणी ग्रुप के शेयरों में गुरुवार 11 मई को तूफानी तेजी देखने को मिली। सबसे अधिक तेजी अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के शेयरों में दिखी, जो ग्रुप की सबसे मुख्य कंपनी है। अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर एनएसई पर 4.89 फीसदी की तेजी के साथ 1,984 रुपये के भाव पर बंद हुए

अपडेटेड May 11, 2023 पर 8:37 PM
Story continues below Advertisement
अदाणी ग्रुप, इक्विटी शेयर सेल के जरिए 2 से 2.5 अरब डॉलर की रकम जुटाने पर विचार कर रहा है

Adani Group Shares: अदाणी ग्रुप के शेयरों में गुरुवार 11 मई को तूफानी तेजी देखने को मिली। ग्रुप की शेयर बाजार में सूचीबद्ध सभी 10 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए। सबसे अधिक तेजी अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के शेयरों में दिखी, जो ग्रुप की सबसे मुख्य कंपनी है। अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर एनएसई पर 4.89 फीसदी की तेजी के साथ 1,984 रुपये के भाव पर बंद हुए। इसके बाद सबसे अधिक तेजी अदाणी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) के शेयरों में रही और यह एनएसई पर 3% की उछाल के साथ 917.25 रुपये के भाव पर बंद हुए।

ग्रुप की अन्य कंपनियों की बात करें तो, अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) के शेयर गुरुवार को 2.58 फीसदी बढ़कर 708.80 रुपये के भाव पर बंद हुआ। जबकि अदाणी टोटल गैस (Adani Total Gas) का शेयर 2.27 फीसदी की तेजी के साथ 855.05 रुपये के भाव पर बंद हुआ।

इसके अलावा अदाणी पावर (Adani Power) के शेयर 1.87 फीसदी बढ़कर 242.65 रुपये के भाव पर बंद हुआ। जबकि अदाणी विल्मर (Adani Wilmer) के शेयरों में 1.65% की तेजी रही और यह 395.25 रुपये के भाव पर बंद हुए। वहीं अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) का शेयर 1.24 फीसदी चढ़कर 913.55 रुपये के भाव पर बंद हुआ।


यह भी पढ़ें- Nifty के छह शेयरों ने किया कमाल, सुस्त मार्केट में भी पहुंचे नई ऊंचाई पर

अदाणी ग्रुप की सीमेंट कंपनियों की बात करें, एसीसी (Acc) के शेयर आज 2 फीसदी की उछाल के साथ 1.786,15 रुपये के भाव पर बंद हुए। वहीं अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) का शेयर 0.96 फीसदी बढ़कर 412.20 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इसके अलावा अदाणी ग्रुप की मीडिया कंपनी एनडीटीवी (NDTV) के शेयर आज 1.92 फीसदी की तेजी के साथ 182.80 रुपये के भाव पर बंद हुए।

क्यों आई शेयरों में तेजी?

अदाणी ग्रुप के शेयरों में यह तेजी इस खबर के बाद आई है कि ग्रुप इक्विटी शेयर सेल के जरिए 2 से 2.5 अरब डॉलर की रकम जुटाने पर विचार कर रहा है। हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद अदाणी ग्रुप (Adani Group) के इस कदम को वापसी के लिए बेहद अहम और साहसिक माना जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक अदाणी ग्रुप की दो कंपनियों के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 13 मई को बैठक होगी जिसमें फंड जुटाने को लेकर निर्णय लिए जाएंगे।

Hindenburg ने दिया था अदाणी ग्रुप को झटका

अमेरिका की एक फाइनेंशियल फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने इस साल 24 जनवरी को अदाणी ग्रुप पर एक रिपोर्ट जारी किया था। इसमें अदाणी ग्रुप की कंपनियों पर स्टॉक मैनिपुलेशन और अकाउंटिंग फ्रॉड का आरोप लगाया गया था। ग्रुप ने इन आरोपों से इनकार किया था लेकिन इसके शेयर झटके को संभाल नहीं सके। इन आरोपों के बाद ग्रुप की कंपनियों के शेयर 83 फीसदी तक टूट गए थे। अभी तक अदाणी ग्रुप की किसी भी कंपनी के शेयर पूरी तरह से रिकवर नहीं हो पाए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।