महाराष्ट्र चुनावों के नतीजों से पहले स्टॉक मार्केट में आई गिरावट की कई वजहें थीं। इनमें एक बड़ी वजह विदेशी निवेशकों की बिकवाली थी। एफआईआई ने दो महीने से कम समय में करीब 14 अरब डॉलर की बिकवाली की है। शायद ही पहले कभी उन्होंने इतने कम समय में इतनी बिकवाली की है। उसके बाद सितंबर तिमाही में कंपनियों की खराब अर्निंग्स ग्रोथ ने मार्केट का सेंटिमेंट खराब कर दिया। रुपये के मुकाबले डॉलर में मजबूती का असर भी स्टॉक मार्केट पर पड़ा।
