Finolex Industries, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक और क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन के शेयरों में शॉर्ट टर्म में होगी 25% तक कमाई

Nifty के लिए 18,000 पर स्ट्रॉन्ग सपोर्ट है। इस लेवल के टूटने के बाद 17,800 पर सपोर्ट है। तेजी की स्थिति में पहले 18,468 पर नजर होगी। इसे पार करने के बाद नजरें 18,887 पर होंगी

अपडेटेड May 19, 2023 पर 6:00 PM
Story continues below Advertisement
Nifty के लिए ओवरऑल ट्रेंड पॉजिटिव दिखता है। हमें प्राइसेज पहले 18,473 और उसके बाद 18,887 की तरफ बढ़ने के संकेत दिख रहे हैं।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    विदनयन सावंत

    Nifty50 में 16,828.35 का हालिया लो 2022 में सितंबर और अक्टूबर में देखे गए लो के करीब दिखता है। इससे यह लेवल सपोर्ट के लिहाज से बहुत अहम है। वीकली टाइमफ्रेम पर निफ्टी ने महत्वपूर्ण एक्शन डेवलपमेंट दिखाया है, क्योंकि इंडेक्स ने हायर हाई और हायर लो बनाना जारी रखा है। तेजी का यह ट्रेंड 50 फीसदी Fibonacci retracement level से बाउंस के बाद देखने को मिला है। इसका कैलकुलेशन जून 2022 के 15,183.40 से दिसंबर के 18,887.60 के हाई के पहले के एडवान्समेंट के आधार पर किया गया है। इंडेक्स के लिए 18,000 पर स्ट्रॉन्ग सपोर्ट है। इस लेवल के टूटने के बाद 17,800 पर सपोर्ट है। तेजी की स्थिति में पहले 18,468 पर नजर होगी। इसे पार करने के बाद नजरें 18,887 पर होंगी।

    Nifty के लिए ओवरऑल ट्रेंड पॉजिटिव दिखता है। हमें प्राइसेज पहले 18,473 और उसके बाद 18,887 की तरफ बढ़ने के संकेत दिख रहे हैं। ऐसे में अगले 2-3 हफ्तों में निम्नलिखित शेयरों पर दांव लगाने से शानदार कमाई हो सकती है।


    Finolex Industries

    इस स्टॉक का लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 187.35 रुपये है। इसका टारगेट प्राइस 235 रुपये है। इमें 175 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। इस शेयर में 25 फीसदी कमाई का मौका दिख रहा है। इस स्टॉक ने 163 रुपये के लेवल के करीब polarity में बदलाव दिखाया है। इसका मतलब है कि इसकी कीमत का अंडरटोन पॉजिटिव है। बीते हफ्ते इस शेयर ने मई की शुरुआत में डिसेंडिंग ट्रायंग्ल पैटर्न से एक ब्रेकआउट दिया है। इससे भी तेजी का ट्रेंड जारी रहने का संकेत मिलता है। डेली टाइमफ्रेम पर यह स्टॉक 50,100 और 200-डे के EMA के प्रमुख मूविंग एवरेजेज से ऊपर बना हुआ है। इससे भी अपट्रेंड जारी रहने का संकेत मिलता है। वीकली टाइमफ्रेम पर RSI ने रेंज में बदलाव दिखाया है।

    AU Small Finance Bank

    इस शेयर का लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 747.60 रुपये है। इसका टारगेट प्राइस 886 रुपये है। इसमें 700 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। इस स्टॉक में 18 फीसदी मुनाफा कमाने का मौका दिख रहा है। इस शेयर में इसके लाइफ-हाई पर ट्रेडिंग हो रही है। इसका मतलब है कि यह पहले से तेजी के मोमेंटम में है। तीन हफ्ते पहले इस शेयर ने डिसेंडिंग ट्रायल पैटर्न को रिटेस्ट किया है। इसने तेजी की तरफ बाउंस दिखाया है। इसमें अप्रैल 2023 की शुरुआत में ब्रेकआउट देखने को मिला था। वीकली टाइमफ्रेम पर भी RSI ने ब्रेकआउट दिखाया है, जिससे बढ़ते मोमेंटम का संकेत मिलता है।

    Craftsman Automation

    इस स्टॉक का लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 3,750 रुपये है। इसका टारगेट प्राइस 4,230 रुपये है। इसमें 3,400 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। इस स्टॉक में अगले 2-3 हफ्ते में 18 फीसदी मुनाफा देने की क्षमता दिख रही है। इस शेयर ने अप्रैल 2021 से हायर हाई और हायर लो बनाना जारी रखा है। मई 2023 के पहले हफ्ते में इसने डिसेंडिंग ट्रायंग्ल पैटर्न से ब्रेकआउट दिया था। यह तेजी जारी रहने का संकेत है। यह शेयर अपने 18 हफ्ते के एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) से ऊपर टिके रहने में कामयाब है। वीकली टाइमफ्रेम पर RSI ने बुलिश रिवर्सल दिखाया है। हमें कीमतें तब तक बढ़ने की उम्मीद है जब तक यह 4,230 रुपये तक नहीं पहुंच जाती।

    (विदनयन सावंत GEPL Capital में टेक्निकल रिसर्च के एवीपी हैं)

    डिस्क्लेमर : मनीकंट्रोल डॉट कॉम पर दी गई सलाह एक्सपर्ट्स की अपनी राय होती है। यह वेबसाइट या इसका मैनेजमेंट इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। रीडर्स को इनवेस्टमेंट से जुड़ा कोई फैसला अपने इनवेस्टमेंट एडवाइजर से बातचीत के बाद लेना चाहिए।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।