Get App

सेबी के 34 साल के इतिहास से पहली बार मिली महिला बॉस, माधवी बुच ने संभाला चेयरपर्सन का पद

माधवी बुच को सेबी के चेयरमैन अजय त्यागी की जगह नियुक्त किया गया है और उनका कार्यकाल 3 साल का होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 02, 2022 पर 11:20 AM
सेबी के 34 साल के इतिहास से पहली बार मिली महिला बॉस, माधवी बुच ने संभाला चेयरपर्सन का पद
सेबी की नई चेयरपर्सन माधवी बुच

मार्केट रेगुलेटर सेबी को पहली बार एक महिला बॉस मिली हैं। आज से माधवी पुरी बुच (Madhabi Puri Buch) सेबी के चेयरपर्सन अजय त्यागी की जगह ले रही हैं। सेबी के करीब 34 साल के इतिहास में कभी महिला को इसका प्रमुख नहीं बनाया गया था। बुच का कार्यकाल 3 साल का होगा। बुच को सेबी के चेयरमैन अजय त्यागी (Ajay Tyagi) की जगह नियुक्त किया गया है। आइए जानते हैं कौन हैं माधवी पुरी बुच।

जानिए कितना है अनुभव

बुच को सरकारी और प्राइवेट फाइेंशियल वर्ल्ड का व्यापक अनुभव है। वह सेबी की होल-टाइम मेंबर रह चुकी हैं। इस अनुभव का उन्हें बहुत फायदा मिलेगा। वह अप्रैल 2017 में सेबी का होल-टाइम मेंबर बनी थीं। वह पिछले साल अक्टूबर तक इस पद पर रहीं। इस दौरान उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां संभालीं। इनमें डिविजन फॉर कलेक्टिव इनवेस्टमेंट स्कीम्स सर्विलांस एंड इनवेस्टमेंट मैनेजमेंट शामिल है। इसके तहत म्यूचुअल फंड्स और अल्टरनेटिव इनवेस्टमेंट फंड्स आते हैं।

कहां से शुरू हुआ करियर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें