NSE IFSC पर रिटेल निवेशक 3 मार्च से कर सकेंगे यूएस बेस्ड स्टॉक्स में ट्रेडिंग, जानिए पूरी डिटेल

एनएसई आईएफएससी के मुताबिक इस प्लेटफॉर्म के जरिए अंतराष्ट्रीय निवेश काफी कम लागत पर आसान तरीके से किया जा सकेगा.

अपडेटेड Mar 01, 2022 पर 5:57 PM
Story continues below Advertisement
एनएसई आईएफएससी, एनएसई की एक पूर्ण स्वामित्व वाली एक सहायक कंपनी है। पिछले साल अगस्त में एनएसई इंटरनेशनल एक्सचेंज ने एलान किया था कि NSE IFSC प्लेटफॉर्म के जरिए चुनिंदा अमेरिकी स्टॉक में ट्रेडिंग की सुविधा दी जाएगी.

NSE IFSC (NSE International Exchange) को चुनिंदा यूएस आधारित स्टॉक्स में ट्रेडिंग शुरु करने की मंजूरी मिल गई है। बता दें कि एनएसई आईएफएससी, एनएसई की एक पूर्ण स्वामित्व वाली एक सहायक कंपनी है। पिछले साल अगस्त में एनएसई इंटरनेशनल एक्सचेंज ने एलान किया था कि NSE IFSC प्लेटफॉर्म के जरिए चुनिंदा अमेरिकी स्टॉक में ट्रेडिंग की सुविधा दी जाएगी। निवेशक इस प्लेटफॉर्म के जरिए अमेरिकी स्टॉक खरीद सकेंगे और शेयरों के बदले डिपॉजिटरी रिसीट जारी कर सकेंगे।

तमाम मिड, स्मॉलकैप शेयर अपने 52 वीक हाई से 20-30% नीचे, मोतीलाल ओसवाल से जानिए कहां की जानी चाहिए खरीदारी

गौरतलब है कि इस प्लेटफॉर्म में पर 50 स्टॉक्स के रिसीट की ट्रेडिंग की अनुमति मिली है। इनमें से आठ 3 मार्च से ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध होंगे। इन स्टॉक्स में Alphabet Inc, Amazon Inc, Tesla Inc, Meta Platforms, Microsoft corporation, Netflix, Apple और Walmart के नाम शामिल हैं।


बकाया स्टॉक्स की ट्रेडिंग शुरु होने की तिथि के बारे एक अलग सर्कुलर के जरिए सूचित किया जाएगा। इस प्लेटफॉर्म पर यूएस स्टॉक की ट्रेडिंग, क्लीयरिंग, सेटलमेंट और होल्डिंग की पूरी प्रक्रिया IFSC अथॉरिटी के रेगुलेटरी ढ़ांचे के तहत पूरी होगी।

भारतीय रिटेल निवेशक NSE IFSC के प्लेटफॉर्म के जरिए Liberalized Remittance Scheme (LRS) लिमिट के तहत कारोबार कर सकेंगे। बता दें कि LRS का प्रावधान आरबीआई ने किया है।

टोमैटो के भाव पर मिल रहा Zomato,दिग्गजों से जानिए क्या अंधेरे में है इस स्टॉक का भविष्य या फिर चमकाएगा आपकी किस्मत!

एनएसई आईएफएससी के मुताबिक इस प्लेटफॉर्म के जरिए अंतराष्ट्रीय निवेश काफी कम लागत पर आसान तरीके से किया जा सकेगा। इस प्लेटफॉर्म पर निवेशकों को आंशिक परिमाण (fractional quantity) में भी निवेश की सुविधा होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।