Market Valuation of Top Companies: सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 5 का m-cap ₹85582 करोड़ बढ़ा, इस सरकारी कंपनी को सबसे ज्यादा फायदा

Top 10 Companies' Market Valuation: बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 299.41 अंक या 0.39 प्रतिशत के लाभ में रहा। सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। सप्ताह के दौरान LIC का बाजार मूल्यांकन 46,425.48 करोड़ रुपये बढ़कर 6,74,877.25 करोड़ रुपये पर पहुंच गया

अपडेटेड Jun 16, 2024 पर 11:43 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
13 जून को सेंसेक्स 77,145.46 के अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था।

सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 5 के बाजार पूंजीकरण (Market Cap or m-cap) में पिछले सप्ताह कुल मिलाकर 85,582.21 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। शेयर बाजार के सकारात्मक रुख के बीच सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) सबसे अधिक लाभ में रही। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 299.41 अंक या 0.39 प्रतिशत के लाभ में रहा। 13 जून को सेंसेक्स 77,145.46 के अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था।

सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC Bank, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और LIC के मार्केट कैप में बढ़ोतरी हुई, वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), ICICI Bank, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और ITC का मार्केट कैप घट गया। इन 5 कंपनियों के m-cap में कुल मिलाकर 84,704.81 करोड़ रुपये का नुकसान देखा गया।

5 कंपनियों में से किसका कितना बढ़ा m-cap


सप्ताह के दौरान LIC का बाजार मूल्यांकन 46,425.48 करोड़ रुपये बढ़कर 6,74,877.25 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसी तरह HDFC bank का 18,639.61 करोड़ रुपये बढ़कर 12,14,965.13 करोड़ रुपये, रिलायंस इंडस्ट्रीज का 10,216.41 करोड़ रुपये बढ़कर 19,98,957.88 करोड़ रुपये, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का 9,192.35 करोड़ रुपये बढ़कर 7,49,845.89 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का 1,108.36 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 8,11,524.37 करोड़ रुपये रहा।

मंगलवार को इन स्टॉक्स में बनेगा पैसा, क्या इनमें कोई है आपके पास

बाकी 5 कंपनियों का नुकसान

इस रुख के उलट हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 22,885.02 करोड़ रुपये घटकर 5,82,522.41 करोड़ रुपये रह गया। इसी तरह TCS का मार्केट कैप 22,052.24 करोड़ रुपये घटकर 13,86,433.05 करोड़ रुपये, इंफोसिस का 18,600.5 करोड़ रुपये​ गिरकर 6,18,030.37 करोड़ रुपये, ICICI Bank का 11,179.27 करोड़ रुपये घटकर 7,77,795.90 करोड़ रुपये और ITC का 9,987.78 करोड़ रुपये घटकर 5,38,216.34 करोड़ रुपये पर आ गया।

टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: TCS, HDFC Bank, भारती एयरटेल, ICICI Bank, भारतीय स्टेट बैंक, LIC, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और ITC का स्थान रहा। नए शुरू हो रहे सप्ताह में सोमवार, 17 जून को शेयर बाजार में बकरीद की छुट्टी है।

Paytm और Shriram Finance में बिके ₹419 करोड़ के शेयर, कौन है सेलर और बायर

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।