दिग्गज नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस (Five Star Business Finance) के शेयरों की पिछले साल नवंबर में एंट्री हुई थी और अब तक निवेशकों को इसने छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। अब जून तिमाही के शानदार नतीजे पर आज यह 19 फीसदी से अधिक उछलकर 866.95 रुपये की रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसके शेयरों की तेजी अभी थमने वाली नहीं है और मौजूदा लेवल से यह 12 फीसदी से भी अधिक ऊपर उछल सकता है। जून तिमाही में इसका नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 31.8 फीसदी उछलकर 183.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
