Get App

F&O Manual : Nifty की चाल सपाट, अरबिंदो और सनफार्मा में लॉन्ग बिल्ड-अप के साथ फार्मा ब्रेकआउट के लिए तैयार

F&O Manual : कल एक्सपायरी के दिन निफ्टी को 19,630 के जोन में सपोर्ट मिला। कारोबारी सत्र के पहले आधे हिस्से में निफ्टी ने 19,850-19,875 तक की तेजी देखी। हालांकि, कारोबारी सत्र के दूसरे आधे हिस्से में ऊपरी स्तरों से दबाव आ गया। ऐसे में निफ्टी के लिए 19,850-19,900 के जोन में रजिस्टेंस दिख रहा है। निफ्टी को नया हाई लगाने के लिए इस बाधा को पार करना होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 17, 2023 पर 1:57 PM
F&O Manual : Nifty की चाल सपाट, अरबिंदो और सनफार्मा में लॉन्ग बिल्ड-अप के साथ फार्मा ब्रेकआउट के लिए तैयार
F&O Manual : बैंक निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 43,740-43,800 पर दिख रहा है जो इसका 20-डे ईएमए भी है। वहीं, इसके लिए 44,440-44,500 पर रजिस्टेंस है

F&O Manual : वोलैटिलिटी के बीच आज 17 नवंबर के बेंचमार्क इंडेक्स सपाट कारोबार करते दिख रहे हैं। आरबीआई के नए रिस्क वेट नियमों के ऐलान के बाद बैंक शेयरों में गिरावट आई है। जिसके चलते बैंक निफ्टी में तेज गिरावट देखने को मिली है। सेक्टोरल इंडेक्सों पर नजर डालें तो पीएसयू बैंक इंडेक्स 2 फीसदी नीचे है, जबकि ऑटो, एफएमसीजी, फार्मा और कैपिटल गुड्स में लगभग 1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। फार्मा शेयरों में ताजा ब्रेकआउट देखा गया है। खासकर सनफार्मा, डॉ. रेड्डीज और ऑरोफार्मा में भारी लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिल रहा है।

01.00 बजे दोपहर के आसपास सेंसेक्स 59.16 अंक या 0.09 फीसदी की कमजोरी के साथ 65,912.52 पर और निफ्टी 2.30 अंक या 0.01 फीसदी की गिरावट के साथ 19,762.90 पर दिख रहा था। एनएसई पर लगभग 1,328 शेयर बढ़े थे। जबकि 988 शेयर गिरे थे। वहीं, 88 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था।

क्या कहते हैं ऑप्शन के आंकड़े

ऑप्शन के आंकड़ों से संकेत मिलता है कि 19,500 स्ट्राइक पर कॉल और पुट लेखकों के बीच खींचतान देखने को मिल रही है। 19,700 और 19,600 स्ट्राइक पर काफी ज्यादा पुट राइटिंग देखने को मिली है। जबकि कॉल के मोर्चे पर 19,900 और 20,000 पर काफी ओपन इंटरेस्ट बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में आज के दिन निफ्टी नीचे की तरफ 19,600-19,630 और ऊपर की ओर 19,840-19,870 के बीच घूमता दिख सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें