F&O Manual: आज फरवरी महीने के पहले वीकली एक्सपायरी (यानी 9 फरवरी को स्क्वॉयर ऑफ) के लिए पोजिशन लेने का पहला दिन है। शुरुआती कारोबार में वैश्विक स्तर पर पॉजिटिव संकेतों के चलते यह मजबूत हुआ लेकिन फिर अडानी ग्रुप (Adani Group) के स्टॉक्स की पिटाई के चलते इस पर दबाव बढ़ा। हालांकि दोपहर के बाद कारोबार ने फिर यू-टर्न लिया और अब इसमें अच्छी तेजी दिख रही है। ऑप्शंस फ्रंट पर बात करें तो 9 फरवरी 2023 की एक्सपायरी के लिए सबसे अच्छी खरीदारी निफ्टी के 18000 कॉल पर दिख रही है। इसके बाद 17700 और 17800 के लेवल पर कॉल राइटिंग बढ़िया दिख रही है। वहीं पुट की बात करें तो सबसे ज्यादा राइटिंग 17600 के स्ट्राइक पर है।
