Get App

उन शेयरों पर फोकस कीजिए जहां मोमेंटम है, अच्छे स्टॉक्स में रैली में भी और पोजीशन जोड़िए - अनुज सिंघल

अनुज ने कहा आज मंथली एक्सपायरी है। इस बात को भी ध्यान में रखें। FIIs भी 71 फीसदी शॉर्ट हैं, कवरिंग हुई तो बड़ी रैली होगी। लेकिन कवरिंग कब होगी? इसका जवाब बहुत आसान है। शॉर्ट्स की शुरुआत 21 मई से हुई थी। यानी 21 मई का हाई क्रॉस हुआ तो बड़ी कवरिंग होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड May 29, 2025 पर 10:59 AM
उन शेयरों पर फोकस कीजिए जहां मोमेंटम है, अच्छे स्टॉक्स में रैली में भी और पोजीशन जोड़िए - अनुज सिंघल
अनुज का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 24,850-24,900 पर है। वहीं, बड़ा रजिस्टेंस 24,950-25,050 पर है

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी-आवाज़

US कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ ऑर्डर को अवैध करार दिया है। अब ट्रंप बड़ी अदालत में जाएंगे लेकिन बाजार को राहत मिली है। आज निफ्टी IT और मेटल शेयरों में बड़ी रैली हो सकती है। मुश्किल ये है कि ऊपरी स्तरों पर FIIs की बिकवाली न आ जाए। आज मंथली एक्सपायरी है। इस बात को भी ध्यान में रखें। FIIs भी 71 फीसदी शॉर्ट हैं, कवरिंग हुई तो बड़ी रैली होगी। लेकिन कवरिंग कब होगी? इसका जवाब बहुत आसान है। शॉर्ट्स की शुरुआत 21 मई से हुई थी। यानी 21 मई का हाई क्रॉस हुआ तो बड़ी कवरिंग होगी। शॉर्ट्स तभी डरेगा जब निफ्टी 24,950 के ऊपर निकलेगा। फिलहाल निफ्टी की रेंज 24,500-25,000 है। क्या सिर्फ इस खबर से यह रेंज टूटेगी? आज यह देखना जरूरी होगा।

बाजार: आज के संकेत

आज का दूसरा सबसे बड़ा संकेत ग्लोबल बाजारों से है। US फ्यूचर्स में बड़ी रैली है। एशिया में भी तेजी है। लेकिन हमारा गिफ्ट निफ्टी चलने को तैयार नहीं है। आज का सबसे बड़ा संकेत है F&O की मंथली एक्सपायरी। कल के FIIs डाटा में सबसे बड़ा फैक्टर था इंडेक्स ऑप्शंस। कल FIIs ने इंडेक्स ऑप्शंस में करीब 1 लाख करोड़ रुपए की बिकवाली की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें