Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 23609-23654 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 23707-23759/23794 पर है। वहीं पहला बेस 23448-23376 पर है जबकि बड़ा बेस 23318-23259/23197 पर है।
Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 23609-23654 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 23707-23759/23794 पर है। वहीं पहला बेस 23448-23376 पर है जबकि बड़ा बेस 23318-23259/23197 पर है।
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि FIIs ने शुक्रवार को पूरी तरह यू-टर्न लिया है। कैश में बिकवाली, इंडेक्स में भारी शॉर्ट बनाए। ग्लोबल मार्केट से भी कमजोर संकेत मिले जबकि क्रूड 74 पर पहुंचा। 23600-23700-23800 जोन में भारी कॉल राइटिंग देखने को मिला। जबकि 23500 पर अभी भी पुट राइटर्स हावी हुए। हमारा सबसे अहम एवरेज (100/200DEMA) पहले बेस पर है। पहला बेस कायम रहने तक कैलकुलेटेड रिस्क लेगकर खरीदारी करें।
वीरेंद्र कुमार के मुताबिक पहले रजिस्टेंस के जोन में एक्जिट करें। अच्छी मजबूती के लिए निफ्टी का 23654-23707 पार होना जरूरी है। 23707 के ऊपर होल्ड हुआ तो 23794-23850 जोन तक जाने की उम्मीद है। अगर 23376 के नीचे फिसले तो दिक्कत बढ़ेगी तब 23259-23197 भी संभव है।
बैंक निफ्टी पर रणनीति
वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 51826-52067 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 52221-52374/52441 पर है। वहीं पहला बेस 51174-50941 पर है जबकि बड़ा बेस 50677-50516/50421 पर है।
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के मुकाबले बैंक निफ्टी अभी भी बेहतर स्थिति में है। एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, ICICI बैंक अभी भी अहम स्तर बचाने में कामयाब रहा। 51500, 51200-51000 अभी भी पुट राइटर्स का जोन है। छोटी अवधि का एवरेज 10DEMA अभी भी 50677 पर कायम है। 52000 पर सबसे तगड़ी कॉल राइटिंग देखने को मिली।
वीरेंद्र ने आगे कहा कि अगर 51174-51941 के ऊपर टिके तो 50-80 प्वाइंट के फिल्टर के साथ गिरावट में खरीदारी करें। फिलहाल पहला रजिस्टेंस(51826-52067) EXIT जोन है। बैंक निफ्टी में मजबूती के लिए 52047 के ऊपर टिकना जरूरी है। 52047 के ऊपर टिके तो 52221-52374 और 52441 का रास्ता खुलेगा।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।