विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) की भारतीय शेयर बाजारों में अंधाधुंध बिकवाली का सिलसिला लगातार जारी है। मई महीने में FPI भारतीय बाजारों से अब तक 25,200 करोड़ रुपये निकाल चुके हैं। ग्लोबल लेवल पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी और कई प्रमुख देशों में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच विदेशी निवेशक लगातार भारतीय शेयरों में लगाया अपना पैसा निकाल रहे हैं।
