Forex reserves: भारतीय रिज़र्व बैंक ने शुक्रवार को बताया है कि लगातार दूसर हफ्ते बढ़त दर्ज करते हुए भारत का फोरेक्स रिजर्व 24 मार्च को समाप्त सप्ताह में 5.977 बिलियन अमरीकी डॉलर की बढ़त के साथ 578.778 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया है। बता दें कि पिछले रिपोर्टिंग हफ्ते में भी भारत का फोरेक्स रिजर्व 12.8 अरब अमेरिकी डॉलर की बढ़त के साथ 572.8 अरब अमरीकी डॉलर हो गया है। बताते चलें कि अक्टूबर 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के सार्वकालिक हाई पर पहुंच गया था। हाल के दिनों में देश के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट देखने को मिली है।