कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सुबह बाजार में गिरावट रही मगर क्लोजिंग के समय बाजार सीमित दायरे में बंद हुआ। सेंसेक्स, निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए। आज सबसे ज्यादा खरीदारी मेटल, PSE, ऑटो शेयरों में रही। जबकि फार्मा, FMCG, रियल्टी, IT शेयरों पर दबाव देखने को मिला। निफ्टी के 50 में से 25 शेयरों में बिकवाली नजर आई। सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी बैंक के 12 में से 7 शेयरों में बिकवाली रही। सेंसेक्स 116 अंक गिरकर 66 हजार 167 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 19 अंक गिरकर 19 हजार 732 पर बंद हुआ। ऐसे में बाजार गिरावट पर बंद होने से पहले दिग्गज एक्सपर्ट्स ने चोला इनवेस्टमेंट, मेट्रोपॉलिस हेल्थ, सन फार्मा और गुजरात अल्कलीज के शेयर में दांव लगाने की राय दी।
