Market Valuation of Top Companies: सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 4 का m-cap ₹81151 करोड़ बढ़ा, इन दो बैंकों को सबसे ज्यादा फायदा

Top 10 Companies' Market Valuation: सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 16,645.39 करोड़ रुपये घटकर 18,38,721.14 करोड़ रुपये पर आ गया। Tata Consultancy Services का मार्केट कैप 10,402.01 करोड़ रुपये घट गया

अपडेटेड Oct 20, 2024 पर 12:56 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 156.61 अंक या 0.19 प्रतिशत नीचे आया।

सेंसेक्स की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूएबल कंपनियों में से 4 के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह कुल मिलाकर 81,151.31 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक फायदा ICICI Bank और HDFC Bank को हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 156.61 अंक या 0.19 प्रतिशत नीचे आया।

सप्ताह में HDFC Bank, भारती एयरटेल, ICICI Bank और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के मार्केट कैप में बढ़ोतरी हुई। वहीं दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, ITC और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का मार्केट कैप कुल मिलाकर 76,622.05 करोड़ रुपये घट गया।

किस कंपनी का कितना बढ़ा मार्केट कैप


सप्ताह के दौरान ICICI Bank का मार्केट कैप 28,495.14 करोड़ रुपये बढ़कर 8,90,191.38 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसी तरह HDFC Bank का मार्केट कैप 23,579.11 करोड़ रुपये बढ़कर 12,82,848.30 करोड़ रुपये, SBI का 17,804.61 करोड़ रुपये बढ़कर 7,31,773.56 करोड़ रुपये पर और भारती एयरटेल का मार्केट कैप 11,272.45 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 9,71,707.61 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Multibagger stock: 4 साल में 1060% रिटर्न, क्या आपके पोर्टफोलियो में यह मल्टीबैगर स्टॉक?

बाकी 6 कंपनियों को कितना नुकसान

इस रुख के उलट इंफोसिस का मार्केट कैप 23,314.31 करोड़ रुपये घटकर 7,80,126.10 करोड़ रुपये रह गया। इसी तरह रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 16,645.39 करोड़ रुपये घटकर 18,38,721.14 करोड़ रुपये, हिंदुस्तान यूनिलीवर का 15,248.85 करोड़ रुपये घटकर 6,38,066.75 करोड़ रुपये, TCS का 10,402.01 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 14,91,321.40 करोड़ रुपये, LIC का 8,760.12 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 5,91,418.91 करोड़ रुपये और ITC का 2,251.37 करोड़ रुपये घटकर 6,08,682.29 करोड़ रुपये रह गया।

टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: TCS, HDFC Bank, भारती एयरटेल, ICICI Bank, इंफोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, ITC और LIC का स्थान रहा।

Suzlon Energy Share: होगी वापसी या अभी दबाव में ही रहेंगे शेयर? नए निवेशकों के लिए है एंट्री का मौका?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।