Get App

क्या भारतीय शेयर बाजार से उठ रहा है FPI का भरोसा? सितंबर में अब तक निकाले ₹10164 करोड़

सितंबर में अब तक निकाले गए कुल 10,164 करोड़ रुपये में से 4,700 करोड़ रुपये अकेले पिछले सप्ताह में निकाले गए। इससे पहले अगस्त में शेयरों में FPI का निवेश 4 माह के निचले स्तर 12,262 करोड़ रुपये पर आ गया था। सेक्टर्स की बात करें तो 15 सितंबर तक, खनन, बिजली, सर्विसेज, तेल और टेलिकॉम में सबसे अधिक आउटफ्लो दर्ज किया गया। वहीं वित्तीय सेवा, कैपिटल फूड्स, कंज्यूमर सर्विसेज, IT और रियल्टी जैसे क्षेत्रों ने क्यूमुलेटिव बाइंग को आकर्षित किया

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 24, 2023 पर 12:40 PM
क्या भारतीय शेयर बाजार से उठ रहा है FPI का भरोसा? सितंबर में अब तक निकाले ₹10164 करोड़
पिछले सप्ताह शेयर बाजारों में करीब 3 प्रतिशत की गिरावट आई।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने सितंबर के पहले तीन सप्ताह (22 सितंबर तक) में भारतीय शेयर बाजारों से 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा निकाले हैं। इसकी प्रमुख वजह अमेरिका में ऊंची ब्याज दर, मंदी की आशंका, कच्चे तेल की उच्च कीमतें और ओवरवैल्यूड डॉमेस्टिक स्टॉक्स हैं। इससे पहले FPI (Foreign Portfolio Investors) मार्च से अगस्त 2023 तक लगातार छह माह भारतीय शेयरों में शुद्ध लिवाल रहे थे। इस दौरान उन्होंने 1.74 लाख करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे। अमेरिका में बॉन्ड यील्ड 10 साल के लिए 4.49 प्रतिशत के स्तर पर आकर्षक बनी हुई है और भारतीय शेयरों की वैल्यूएशन उच्च बनी हुई है। ऐसे में FPIs सतर्क रुख अपनाते हुए बिकवाल बने हुए हैं।

डिपॉजिटरीज के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक इस महीने अब तक 15 कारोबारी दिनों में से 11 में शुद्ध बिकवाल रहे हैं। उन्होंने शेयरों से शुद्ध रूप से 10,164 करोड़ रुपये निकाले हैं। इस आंकड़े में बल्क डील्स और प्राइमरी मार्केट से निवेश शामिल है। सितंबर में अब तक निकाले गए कुल 10,164 करोड़ रुपये में से 4,700 करोड़ रुपये अकेले पिछले सप्ताह में निकाले गए। इससे पहले अगस्त में शेयरों में FPI का निवेश 4 माह के निचले स्तर 12,262 करोड़ रुपये पर आ गया था।

टॉप 10 कंपनियों में से 8 का m-cap ₹2.28 लाख करोड़ घटा, केवल ये दो कंपनियां रहीं फायदे में

डेट मार्केट में डाले 295 करोड़

सब समाचार

+ और भी पढ़ें