Get App

हेपेटाइटिस सी का होगा मुफ्त इलाज

हेपेटाइटिस सी का इलाज सरकारी अस्पतालों में मुफ्त होगा। इसके लिए सरकार ने 170 करोड़ रुपये का आवंटन किया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 08, 2018 पर 4:48 PM
हेपेटाइटिस सी का होगा मुफ्त इलाज

हेपेटाइटिस सी का इलाज सरकारी अस्पतालों में मुफ्त होगा। इसके लिए सरकार ने 170 करोड़ रुपये का आवंटन किया है। सीएनबीसी-आवाज़ को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक इसकी घोषणा हेपेटाइटिस डे पर 28 जुलाई को कर सकती है। हेपेटाइटिस सी की 1 महीने की दवा ही 15000 से 20000 रुपये में आती है जबकि इलाज 3 महीने से 11 महीने तक चलता है। हेपेटाइटिस सी लीवर का एक ऐसा इंफेक्शन है जो कई बार कैंसर और सिरोसिस का कारण भी बन जाता है। संक्रमित खून असुरक्षित यौन संबंध और संक्रमित निडिल जैसे माध्यमों से फैलता है। 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें