Get App

FREEDOM STOCKS: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फाइनेंशियल टेंशन से आजादी दिलाने वाले ये स्टॉक्स चमकाएंगे आपका पोर्टफोलियो

फ्रीडम स्टॉक्स में ऐसे शेयर शामिल हैं जो पोर्टफोलियो को ना सिर्फ चमकाएंगे बल्कि फाइनेंशियल टेंशन से आजादी भी दिलाएंगे। मानस जायसवाल ने अपने फ्रीडम स्टॉक के तौर पर TVS Motors का नाम सुझाया है। NAV इन्वेस्टमेंट के आशीष बहेती में रिलयांस इंडस्ट्रीज को अपना फ्रीडम स्टॉक चुना है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 14, 2024 पर 11:56 AM
FREEDOM STOCKS: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फाइनेंशियल टेंशन से आजादी दिलाने वाले ये स्टॉक्स चमकाएंगे आपका पोर्टफोलियो
Freedom Stocks : कोटक बैंक प्रशांत सावंत की पोजीशनल पिक है। स्टॉक अभी 1752 रुपए के आसपास चल रहा है

Freedom Stocks : बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सीमित दायरे में कारोबार है रहा है। निफ्टी 24150 के करीब फ्लैट कारोबार कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में ज्यादा दबाव है। आज IT शेयरों में अच्छा एक्शन दिख रहा है। TCS 1.5 फीसदी से ज्यादा के उछाल के साथ निफ्टी का टॉप गेनर बना है। वहीं कैपिटल गुड्स, फार्मा और मेटल में दबाव दिख रहा है। वहीं, कल स्वतंत्रता दिवस है। स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को बहुत-बहुत बधाई। इस खास मौके पर CNBC आवाज़ लेकर आया है फ्रीडम स्टॉक्स। इसमें ऐसे शेयर शामिल हैं जो पोर्टफोलियो को ना सिर्फ चमकाएंगे बल्कि फाइनेंशियल टेंशन से आजादी भी दिलाएंगे। तो आइए लेते हैं दिग्गजों जानदारों के शानदार फ्रीडम स्टॉक्स।

www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का फ्रीडम स्टॉक

राजेश सातपुते की JIO (CASH) में खरीदारी की सलाह है। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 300 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 360 रुपए से ज्यादा के लक्ष्य के लिए खरीदारी करनी चाहिए। यह लक्ष्य अगले स्वतंत्रता दिवस तक आसानी से हासिल हे सकता है।

मार्केट एक्सपर्ट मानस जायसवाल का फ्रीडम स्टॉक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें