Get App

1 मई से मिलेगा अनचाही कॉल्स से छुटकारा, AI की मदद से स्पैम कॉल पर लगेगी लगाम

1 मई से सभी को अनचाही कॉल्स से छुटकारा मिल सकता है। इतना ही नहीं फ्रॉड लिंक वाले मैसेज से भी छुटकारा मिलेगा। इसके लिए टेलीकॉम डिपार्टमेंट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद लेगा। विभाग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिये स्पैम कॉल से निजात दिलायेगा। इसके तहत कई कंपनियों के साथ ट्रायल पूरा हो गया है

Aseem Manchandaअपडेटेड Apr 26, 2023 पर 2:44 PM
1 मई से मिलेगा अनचाही कॉल्स से छुटकारा, AI की मदद से स्पैम कॉल पर लगेगी लगाम
अनचाही कॉल्स से छुटकारा दिलाने के लिए TRAI ने कंपनियों को AI से लैस फिल्टर लगाने के निर्देश दिये हैं

आपको वक्त-बेवक्त अनचाहे कॉल्स आते हैं। जिसमें अनचाहे लोन, होमलोन, क्रेडिट कार्ड्स या अन्य प्रकार के ऑफर मिलते हैं। इससे आपको खीज आती है। झल्लाहट होती है। तो अब आपको अनावश्यक रूप से आनेवाले कॉल्स से छुटकारा देने के लिए सरकार ने कमर कस ली है। अब आने वाली 1 मई से अनचाही कॉल्स से छुटकारा मिल सकता है। दूरसंचार विभाग इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद लेगा। अब विभाग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिये स्पैम कॉल से निजात दिलायेगा। इसके तहत कई कंपनियों के साथ ट्रायल पूरा हो गया है।

इस खबर पर और अधिक जानकारी देते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के असीम मनचंदा ने कहा कि अब 1 मई से अनचाही कॉल से राहत मिलेगी। इसके साथ ही फ्रॉड लिंक वाले मैसेज से भी छुटकारा मिलेगा। अब विभाग द्वारा AI की मदद से स्पैम कॉल पर लगाम की तैयारी की गई है।

Dhampur Bio Organics का शेयर 13% उछला, चौथी तिमाही के मजबूत नतीजे से स्टॉक ने पकड़ी रफ्तार

असीम ने आगे कहा लोगों को अनचाही कॉल्स से छुटकारा दिलाने के लिए TRAI ने AI से लैस फिल्टर लगाने के निर्देश दिये हैं। अब टेलीकॉम कंपनियां AI का इस्तेमाल करेंगी। इस समय स्पैम फिल्टर का ट्रायल अंतिम चरण में चल रहा है। वहीं इसके लिए वोडाफोन आइडिया (Vodafone-Idea) का तानला प्लेटफॉर्म के साथ करार हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें