Get App

Paytm और HCL Tech समेत ये 5 शेयर कराएंगे इस हफ्ते मुनाफा? जानें क्या है टेक्निकल एक्सपर्ट की राय

बजट से पहले शेयर बाजार की इस हफ्ते की चाल को लेकर निवेशकों में सतर्कता बनी हुई है। टेक्निकल एनालिस्ट और जेम्सस्टोन इक्विटी रिसर्च एंड एडवाइजरी सर्विसेज के फाउंडर मिलन वैष्णव (MSTA) का मानना है कि आने वाले दिनों में निफ्टी बड़ी गिरावट से बच सकता है। हालांकि इसमें तेजी भी सीमित दायरे में रह सकती है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Jan 26, 2026 पर 2:14 PM
Paytm और HCL Tech समेत ये 5 शेयर कराएंगे इस हफ्ते मुनाफा? जानें क्या है टेक्निकल एक्सपर्ट की राय
मिलन वैष्णव ने पेटीएम की पैरेंट कंपनी One 97 Communications को लेकर पॉजिटव रुख अपनाया है

बजट से पहले शेयर बाजार की इस हफ्ते की चाल को लेकर निवेशकों में सतर्कता बनी हुई है। टेक्निकल एनालिस्ट और जेम्सस्टोन इक्विटी रिसर्च एंड एडवाइजरी सर्विसेज के फाउंडर मिलन वैष्णव (MSTA) का मानना है कि आने वाले दिनों में निफ्टी बड़ी गिरावट से बच सकता है। हालांकि इसमें तेजी भी सीमित दायरे में रह सकती है।

मनीकंट्रोल को दिए एक इंटरव्यू में मिलन वैष्णव ने कहा कि निफ्टी फिलहाल 24,500–24,750 के मजबूत सपोर्ट जोन को बनाए हुए है और जब तक यह स्तर बरकरार रहता है, तब तक किसी बड़े करेक्शन की आशंका कम है। उनके मुताबिक, बजट से पहले और उसके आसपास बाजार कुछ समय तक रेंज-बाउंड रह सकता है।

बजट सप्ताह में निफ्टी का आउटलुक

मिलन वैष्णव का कहना है कि मौजूदा माहौल में बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, “हम थोड़ी बहुत कमजोरी देख सकते हैं, लेकिन किसी बड़ी गिरावट की फिलहाल आशंका नहीं दिखती। बाजार अभी कुछ समय तक एक दायरे में रह सकता है।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें