मार्च से इन 18 शेयरों में F&O ट्रेडिंग होगी महंगी, NSE ने 15% अतिरिक्त मार्जिन लगाया, देखें लिस्ट

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) यानी एनएसई ने डेरिवेटिव मार्केट में जोखिम कम करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। एक्सचेंज ने घोषणा की है कि कुछ चुनिंदा शेयरों पर मार्च सीरीज से 15% अतिरिक्त मार्जिन लगाया जाएगा। यह फैसला उन शेयरों पर लागू होगा, जहां मार्केट-वाइड पोजिशन लिमिट (MWPL) में टॉप 10 क्लाइंट्स की हिस्सेदारी 20% से ज्यादा है

अपडेटेड Feb 19, 2026 पर 3:17 PM
Story continues below Advertisement
मार्च सीरीज के लिए NSE ने 18 शेयरों की सूची जारी की है, जिन पर अतिरिक्त 15% मार्जिन लागू होगा

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) यानी एनएसई ने डेरिवेटिव मार्केट में जोखिम कम करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। एक्सचेंज ने घोषणा की है कि कुछ चुनिंदा शेयरों पर मार्च सीरीज से 15% अतिरिक्त मार्जिन लगाया जाएगा। यह फैसला उन शेयरों पर लागू होगा, जहां मार्केट-वाइड पोजिशन लिमिट (MWPL) में टॉप 10 क्लाइंट्स की हिस्सेदारी 20% से ज्यादा है। एक्सचेंज का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य डेरिवेटिव पोजिशन में कंसंट्रेशन रिस्क को कम करना है।

किन शेयरों पर लगेगा अतिरिक्त मार्जिन?

मार्च सीरीज के लिए एनएसई ने 18 शेयरों की सूची जारी की है, जिन पर यह अतिरिक्त 15% मार्जिन लागू होगा। इनमें आदित्य बिड़ला कैपिटल, अरबिंदो फार्मा, बंधन बैंक, कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स, ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स, वोडाफोन आइडिया, JSW एनर्जी, LIC हाउसिंग फाइनेंस, NBCC इंडिया, NMDC, पतंजलि फूड्स, RBL बैंक, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया, सम्मान कैपिटल, DLF, मणप्पुरम फाइनेंस और इंडस टावर्स शामिल हैं।

इन शेयरों में फ्यूचर्स और ऑप्शंस पोजिशन लेने वाले ट्रेडर्स को अब ज्यादा मार्जिन जमा करना होगा।


ASM वाले शेयरों पर भी लागू

एनएसई ने साफ किया है कि जिन शेयरों पर पहले से अतिरिक्त निगरानी उपाय यानी ASM फ्रेमवर्क लागू है, उन पर भी यह 15% अतिरिक्त मार्जिन जारी रहेगा।

शेयरों की पहचान तीन महीने के रोलिंग डेटा के आधार पर की जाएगी। हर महीने इस सूची की समीक्षा होगी। यानी अगर किसी शेयर में कंसंट्रेशन कम होती है तो उसे सूची से बाहर भी किया जा सकता है।

ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

उदाहरण के तौर पर आदित्य बिड़ला कैपिटल में मौजूदा एक्सपोजर मार्जिन करीब 2.01 लाख रुपये है। अतिरिक्त 15% मार्जिन लागू होने के बाद ट्रेडर्स को लगभग 30,203 रुपये अतिरिक्त लाने होंगे। इससे कुल एक्सपोजर मार्जिन करीब 2.31 लाख रुपये हो जाएगा।

इस फैसले का सीधा असर उन निवेशकों और ट्रेडर्स पर पड़ेगा, जो इन शेयरों में बड़ी डेरिवेटिव पोजिशन लेते हैं। मार्जिन बढ़ने से लीवरेज कम होगा और सट्टेबाजी पर अंकुश लगेगा।

क्यों उठाया गया यह कदम?

हाल के समय में कुछ शेयरों में चुनिंदा बड़े खिलाड़ियों की भारी पोजिशन देखने को मिली है। इससे बाजार में अस्थिरता बढ़ सकती है। NSE का मानना है कि अतिरिक्त मार्जिन से जोखिम नियंत्रित रहेगा और बाजार ज्यादा संतुलित बनेगा। मार्च सीरीज में यह नया नियम लागू होने के बाद संबंधित शेयरों में ट्रेडिंग वॉल्यूम और पोजिशनिंग पैटर्न पर नजर रहेगी।

यह भी पढ़ें- Share Market Crash: शेयर बाजार में इन 5 कारणों से गिरावट, सेंसेक्स 900 अंक लुढ़का, निफ्टी भी 25,600 के नीचे

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।