बाजार ने आज तेजी का चौका लगाया है। निफ्टी करीब 120 अंक उछला है और 14 फरवरी के बाद पहली बार 23000 के पार चला गया है। बैंक निफ्टी में भी खरीदारी नजर आ रही है। मिडकैप में फ्लैट कामकाज हो रहा है। उधर अदानी ग्रुप की एंट्री से केबल और वायर शेयर टूटे हैं। KEI इंडस्ट्रीज 10 फीसदगी गिरकर वॉयदा का टॉप लूजर बना है। पॉलीकैब और हैवेल्स भी 4-6 फीसदी कमजोर हुए हैं। उधर IT शेयरों में आज सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी IT इंडेक्स करीब 2 फीसदी मजबूत हुआ है। निफ्टी के टाप-5 गेनर में IT के चार शेयर शामिल हैं। विप्रो करीब 2 फीसदी मजबूत हुआ है। बिड़लासॉफ्ट और कोफोर्ज भी 3 परसेंट तक ऊपर हैं।