GAIL Share Price: कितना बढ़ेगा गेल? खरीदने-बेचने से पहले जानें एक्सपर्ट की राय

GAIL (India) Ltd के शेयरों में सोमवार को 6.75% तक की तेजी आई, जो ₹186.50 के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया। टेक्निकल एनालिसिस के अनुसार, GAIL का शेयर कई मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रहा है। आइए जानते हैं कि इस स्टॉक की तेजी के बारे में एक्सपर्ट का क्या कहना है।

अपडेटेड Mar 24, 2025 पर 2:07 PM
Story continues below Advertisement
GAIL (India) स्टॉक पर ब्रोकरेज भी बुलिश हैं।

GAIL (India) Ltd के शेयरों में सोमवार को कारोबार दौरान 6.75% तक की तेजी आई। यह ₹186.50 के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया। हालांकि, बाद में मुनाफावसूली के चलते इसमें थोड़ी गिरावट आई। यह दोपहर 2 बजे तक 4.42% की बढ़त के साथ 182.79 पर ट्रेड कर रहा था। आइए जानते हैं कि गेल (इंडिया) के शेयरों में तेजी की क्या वजह है और इसके बारे में एक्सपर्ट की क्या राय है।

GAIL में तेजी की वजह क्या रही?

BSE पर GAIL के लगभग 6.47 लाख शेयरों की ट्रेडिंग हुई। यह इसके दो सप्ताह के औसत वॉल्यूम (3.92 लाख शेयर) से तकरीबन दोगुनी है। इस दौरान टर्नओवर ₹11.85 करोड़ रहा। इससे कंपनी का मार्केट कैप ₹1,20,061.32 करोड़ तक पहुंच गया। इसके अलावा तेजी के कुछ अन्य प्रमुख कारण भी हैं।


गैस सेक्टर में पॉलिसी चेंज का असर: एनालिस्टों का मानना है कि सरकार प्राकृतिक गैस टैरिफ को लेकर नए दिशानिर्देश जारी कर सकती है। इससे GAIL समेत अन्य गैस कंपनियों को फायदा मिल सकता है। सरकार की ओर से Opex (ऑपरेशनल खर्चों) में राहत और टैरिफ बढ़ाने के संकेत मिले हैं, जिससे स्टॉक में पॉजिटिव मूवमेंट दिख रहा है।

PNGRB की नई पॉलिसी पर चर्चा: पेट्रोलियम और नेचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड (PNGRB) ने गैस टैरिफ रेगुलेशन्स में संशोधन के लिए सार्वजनिक सुझाव मांगे हैं। इन सुझावों के आधार पर, 15 अप्रैल 2025 को एक ओपन हाउस मीटिंग होगी, जहां अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

क्या GAIL के शेयर में आगे भी उछाल दिखेगा?

अगर टेक्निकल एनालिसिस की बात करें, तो GAIL का शेयर 5-दिन, 10-दिन, 20-दिन, 30-दिन और 50-दिन के SMA (सिंपल मूविंग एवरेज) से ऊपर ट्रेड कर रहा है। हालांकि, यह 100-दिन, 150-दिन और 200-दिन के SMA से नीचे हैं।

GAIL पर एक्सपर्ट की क्या राय है?

प्रभुदास लीलाधर के टेक्निकल रिसर्च की वाइस प्रेसिडेंट वैशाली पारेख के मुताबिक, "हम तकनीकी रूप से इस स्टॉक पर बुलिश बने हुए हैं। यह आने वाले दिनों में ₹195-₹200 के टारगेट तक पहुंच सकता है।" दिसंबर 2024 तक, GAIL में सरकार की 51.90% हिस्सेदारी बनी हुई है। इसका मतलब है कि GAIL एक मजबूत PSU स्टॉक बना हुआ है।

यह भी पढ़ें : अपने शेयर गिफ्ट या ट्रांसफर करना चाहते हैं? यहां जानिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।