Gainers & Losers:बाजार तेजी की हैट्रिक लगाने में कामयाब, इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल

करीब ढ़ाई सौ अंको की बढ़त के साथ 49,200 के स्तर पर सेंसेक्स की क्लोजिंग हुई.

अपडेटेड May 08, 2021 पर 8:22 AM
Story continues below Advertisement

आज बाजार तेजी की हैट्रिक लगाने में कामयाब हुआ। निफ्टी 98 अंक चढ़कर 14,823 पर बंद हुआ। करीब ढ़ाई सौ अंको की बढ़त के साथ 49,200 के स्तर पर सेंसेक्स की क्लोजिंग हुई। साथ ही निफ्टी बैंक में 77 अंको की बढ़त दर्ज की गई। आज के सेशन में शुगर, PSU, रियल्टी और मेटल शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। जबकि ऑटो और IT शेयरों पर दबाव रहा। 

मेटल शेयरों में जोरदार तेजी रही। निफ्टी मेटल इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। शुगर, PSU और रियल्टी शेयरों में भी खरीदारी रही। ऑटो, IT शेयरों पर दबाव रहा। निफ्टी के 50 में से 37 शेयरों में तेजी रही। सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में खरीदारी रही। निफ्टी बैंक के 12 में से 6 में बढ़त रही।

निफ्टी 98 प्वाइंट चढ़कर 14,823 पर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स 257 प्वाइंट चढ़कर 49,206 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 77 प्वाइंट चढ़कर 32,905 पर बंद हुआ। मिडकैप 93 प्वाइंट गिरकर 24,546 पर बंद हुआ। रुपया भी आज 25 पैसे की मजबूती के साथ  73.76 के मुकाबले 73.51 के स्तर पर बंद हुआ।


आज इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल

HDFC | CMP: Rs 2,491.35 |आज ये शेयर 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुआ। कंपनी के चौथी तिमाही के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे हैं। इस अवधि में कंपनी को 3,180 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। इसके 2,816 करोड़ रुपए रहने का अनुमान किया गया था। कंपनी ने 23 रुपए प्रति शेयर लाभांश का भी एलान किया है।

Tata Steel | CMP: Rs 1,183.60 | आज इस शेयर में 7 से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली। विदेशी ब्रोकरेज हाउसों ने कंपनी के मार्च तिमाही नतीजे आने के बाद इसके टार्गेट प्राइस बढ़ा दिए हैं।


Raymond | CMP: Rs 336.95 |आज यानी 7 मई के कारोबार में कंपनी के जोरदार  नतीजों के दम पर इंट्राडे में रेमंड के शेयर 5 फीसदी तक भागे हैं। बता दें कि fabric औऱ fashion रिटेलर रेमंड को मार्च 2021 तिमाही में 58.36 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। इस अवधि में कंपनी की कुल आय सालाना आधार पर 9.03 फीसदी की बढ़त के साथ  1,407.45  करोड़ रुपये पर रही है जो कि पिछले साल की चौथी तिमाही में 1,290.87 करोड़  रुपये पर रही थी।


Tata Consumer | CMP: Rs 629.95 |आज इस शेयर में 3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। हालांकि कंपनी को चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 76.49 करोड़ के घाटे के मुकाबले 53.9 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ। कंपनी के नतीजे उम्मीद के मुताबिक न रहने की वजह से ये गिरावट देखने को मिली है।

Hero MotoCorp | CMP: Rs 2,855 | कल आए मजबूत नतीजों के बावजूद आज इस शेयर में 2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। देश की दिग्गज दुपहिया वाहन निर्माता Hero MotoCorp ने 6 माई को मार्च 2021 तिमाही के शानदार नतीजे पेश किए। इस तिमाही में कंपनी का स्टैंडएलोन मुनाफा सालाना आधार पर 39.4 फीसदी की बढ़त के साथ  865 करोड़ रुपए रहा है। कंपनी के मुनाफे में इस अवधि में हुई जोरदार कमाई और शानदार ऑपरेटिंग परफार्मेंश का अहम योगदान रहा है।

Dabur India | CMP: Rs 534.70 | आज ये शेयर लाल निशान में बंद हुआ है। डाबर ने वित्त वर्ष 2020-21 के चौथी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए है। इस अवधि में कंपनी को कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 34 फीसदी की बढ़त के साथ 377.3 करोड़ रुपये रहा है जबकि वित्त वर्ष 2020 की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 281.6 करोड़ रुपये रहा था। चौथी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड आय सालाना आधार पर 25.3 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 2,337 करोड़ रुपये रही है जो कि वित्त वर्ष 2020 की चौथी तिमाही में 1,865.4 करोड़ रुपये रही थी।

Steel Strips Wheels | CMP: Rs 760 | आज इस शेयर में 4 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। चौथी तिमाही में कंपनी को पिछले साल के  5.2 करोड़ रुपए के घाटे के मुकाबले 44.6 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है, फिर भी आज इस शेयर में कमजोरी देखने को मिली।

JSW Steel | CMP: Rs 754.50 | आज इस शेयर में 3 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है। कंपनी ने भारत में ग्रेन आधारित इलेक्ट्रिकल स्टील शीट बनाने वाली इकाई लगाने के लिए JFE Steel Corporation के साथ एक फिएजिबिलिटी स्टडी (feasibility study) करार किया है।

UltraTech Cement | CMP: Rs 6,506.20 | चौथी तिमाही नजीजों के पहले आज ये शेयर हरे निशान में बंद हुआ है। चौथी तिमाही में कंपनी के मुनाफे में 50 फीसदी से ज्यादा की बढ़त की उम्मीद है।

Adani Transmission | CMP: Rs 1,179.80 | मजबूत चौथी तिमाही के नतीजों के दम पर आज ये शेयर 4 फीसदी तक भागा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।