बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई थी और कारोबारी दिन में इसमें निचले स्तर से हल्की रिकवरी देखने को मिली लेकिन अंत में दिन भर के उतार-चढ़ाव के बीच बाजार लाल निशान में बंद हुआ। मिड और स्मॉलकैप शेयरों में आज खरीदारी देखने को मिली। वहीं डिमांड बढ़ने की उम्मीद में एनर्जी शेयरों में आज भी तूफानी तेजी देखने को मिली। coal india में इंट्राडे में 10% का uper circuit लगा। NTPC और POWER GRID भी 4 से 5% उछले।
कारोबार के अंत में सेसेंक्स 254.33 अंक यानी 0.43 फीसदी टूटकर 59,413.27 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 37.30 अंक यानी 0.21 फीसदी गिरकर 17,711.30 के स्तर पर बंद हुआ। आज के कारोबार में जिन शेयरों में सबसे ज्यादा हलचल देखने को मिली आइए डालते हैं उन पर एक नजर।
Godrej Properties | CMP: Rs 2,315 | आज इस शेयर में 3 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली। कंपनी ने मुंबई के वडाला में 7.5 में लैंड रिडेवेलपमेंट के लिए एक करार किया है। जिसके चलते भी आज इस शेयर में तेजी आई। कंपनी ने इस बारे में जारी अपने बयान में कहा कि इसमें करीब 16 लाख वर्गफुट का सेलेबल एरिया होगा। इस जमीन पर रेसीडेंसियल अपार्टमेंट बनाए जाएंगे।
HDFC AMC | CMP: Rs 2,904.95 | आज यह स्टॉक 5 फीसदी तक टूटा। इस बात की संभावना है कि इसका विदेशी प्रमोटर Standard Life Investments अपनी 5 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है। इस खबर के चलते आज यह स्टॉक दबाव में रहा।
Blue Star | CMP: Rs 883.50 | कंपनी कहा है कि वो आंध्र प्रदेश के श्री सिटी में 550 करोड़ रुपये के निवेश से एक नई उत्पादन इकाई लगाएगी। इस अच्छी खबर के बावजूद आज यह शेयर लाल निशान में बंद हुआ है।
BLS International | CMP: Rs 262 | रूस स्थिति इटली के एम्बेसी से एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिलने की खबर के बीच आज यह शेयर 3 फीसदी से ज्यादा भागा।
Atul Auto | CMP: Rs 220 | कंपनी के Bhayla प्लांट में थ्री व्हीलर्स का कमर्शियल उत्पादन शुरू हो गया है। जिसके चलते आज यह शेयर हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहा है।
Andhra Cements | CMP: Rs 18 | आज यह शेयर लाल निशान में बंद हुआ है। कंपनी के देनदारों को कंसोर्सियम ने कंपनी के कर्ज के निस्तारण के लिए एक नई debt resolution process शुरू करने का निर्णय लिया है। बता दें कि इस मामले में किए गए पहले प्रयास को बिडर्स की तरफ से बहुत ठंडा रिस्पॉन्स मिला। जिसके कारण यह प्रक्रिया नए सिरे से शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
DB Realty | CMP: Rs 25.85 | आज यह शेयर 4 फीसदी से ज्यादा टूटा। कंपनी ने Neelkamal Realtors Tower Pvt. Ltd में अतिरिक्त हिस्सेदारी का अधिग्रहण कर लिया है। इस अधिग्रहण के साथ नीलकमल रिएल्टर कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन गई है।