Dividend Stocks: इन 5 कंपनियों ने शेयरहोल्डर्स को दिए जोरदार डिविडेंड, यह आईटी कंपनी पहले नंबर पर

सबसे ज्यादा डिविडेंड देने के मामले में पहले नंबर पर देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस है। इसने बीते एक साल में शेयरहोल्डर्स को प्रति शेयर 112 रुपये का डिविडेंड दिया है। इसकी डिविडेंड यील्ड 4.49 फीसदी है

अपडेटेड Nov 06, 2026 पर 3:18 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कोल इंडिया डिविडेंड देने के मामले में सरकारी कंपनियों में पहले नंबर पर है।

सरकारी कंपनियों का डिविडेंड का रिकॉर्ड शानदार है। कई इनवेस्टर्स अच्छी डिविडेंड यील्ड वाली कंपनियों के शेयरों में निवेश करना पसंद करते हैं। अगर कंपनी के फंडामेंटल्स स्ट्रॉन्ग है तो फिर सोने पर सुहागा हो जाता है। मनीकंट्रोल इनवेस्टर्स को कुछ ऐसी कंपनियों के बारे में बता रहे हैं, जो इनवेस्टर्स को दमदार डिविडेंड देती हैं।

ओएनजीसी ने दिए 112 रुपये डिविडेंड

सबसे ज्यादा डिविडेंड देने के मामले में पहले नंबर पर देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस है। इसने बीते एक साल में शेयरहोल्डर्स को प्रति शेयर 112 रुपये का डिविडेंड दिया है। इसकी डिविडेंड यील्ड 4.49 फीसदी है। यह टाटा समूह की कंपनी है। इसका शेयर 6 नवंबर को 0.092 फीसदी चढ़कर 2,498 रुपये चल रहा था।


कोल इंडिया सबसे ज्यादा डिविडेंड देने वाली PSU

कोल इंडिया डिविडेंड देने के मामले में सरकारी कंपनियों में पहले नंबर पर है। इसने बीते एक साल में शेयरहोल्डर्स को प्रति शेयर 26.50 रुपये का डिविडेंड दिया है। इसकी डिविडेंड यील्ड 6.72 फीसदी है, जो काफी अट्रैक्टिव है। कोल इंडिया का शेयर 6 नवंबर को 1.15 फीसदी चढ़कर 398.85 रुपये पर चल रहा था। कोल इंडिया सरकार की कंपनी है।

PFC ने प्रति शेयर 19 रुपये दिए डिविडेंड

डिविडेंड देने के मामले में सरकारी कंपनियों में दूसरे नंबर पर पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन (PFC) है। यह भी सरकार की कंपनी है। इसने बीते एक साल में शेयरहोल्डर्स को प्रति शेयर 18.75 रुपये का डिविडेंड दिया है। इसकी डिविडेंड यील्ड 5.69 फीसदी है। 6 नवंबर को पीएफसी का शेयर 0.58 फीसदी गिरकर 327.50 रुपये पर चल रहा था।

आरईसी ने शेयरहोल्डर्स को दिए 17 रुपये डिविडेंड

आरईसी का शेयर डिविडेंड देने के मामले में सरकारी कंपनियों में तीसरे नंबर पर है। इसने बीते एक साल में शेयरहोल्डर्स को प्रति शेयर 17.10 रुपये का डिविडेंड दिया है। इसकी डिविडेंड यील्ड 5.78 फीसदी है। यह सरकार की कंपनी है। इसका शेयर 6 नवंबर को 0.051 फीसदी गिरकर 295.60 रुपये पर चल रहा था।

यह भी पढ़ें: Nifty 173 अंक उछला, Sensex 791 अंक चढ़ा, दुनियाभर के शेयर बाजार में हाहाकार के बीच आखिर क्यों चढ़ रहे भारतीय बाजार?

सरकार की तेल उत्पादक कंपनी का भी अच्छा ट्रैक रिकॉर्ड

ओएनजीसी डिविडेंड देने के मामले में सरकार की कंपनियों में चौथे नंबर पर है। इसने बीते एक साल में शेयरहोल्डर्स को प्रति शेयर 13.25 रुपये डिविडेंड दिया है। इसकी डिविडेंड यील्ड 5.76 फीसदी है। यह सरकार की कंपनी है, जो ऑयल और गैस का उत्पादन करती है। 6 नवंबर को इसका शेयर 0.05 फीसदी गिरकर 229.86 रुपये पर चल रहा था।

 

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।