मजबूत शुरुआत के बाद बाजार में आज गिरावट देखने को मिली और कारोबार के अंत में बाजार दिन के निचले स्तर पर बंद हुआ। आज छोटे-मझोले शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली है। बीएसई का मिड कैप इंडेक्स 1.69 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 2 फीसदी टूटकर बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेसेंक्स 456.09 अंक यानी 0.74 फीसदी की गिरावट के साथ 61259.96 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 152.15 अंक यानी 0.83 फीसदी टूटकर 18,266.60 के स्तर पर बंद हुआ।
