Get App

सेसेंक्स-निफ्टी सहित बैंक निफ्टी ने भी बनाया नया रिकॉर्ड, इन शयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल

एचडीएफसी बैंक में आज मुनाफा वसूली रही और ये लाल निशान में बंद हुआ।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 19, 2021 पर 8:28 AM
सेसेंक्स-निफ्टी सहित बैंक निफ्टी ने भी बनाया नया रिकॉर्ड, इन शयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल

बाजार में आज शानदार तेजी देखने को मिली। सेसेंक्स-निफ्टी सहित बैंक निफ्टी ने भी नया रिकॉर्ड बनाया। आज के कारोबार में छोटे-मझोले शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स आज 1 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.74 फीसदी की बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा। कारोबार के अंत में सेसेंक्स  459.64  अंक यानी 0.75 फीसदी की बढ़त के साथ 61,765.59 के स्तर पर बंद हुआ । वहीं निफ्टी 138.50 अंक यानी 0.76 फीसदी की मजबूती के साथ 18,477.05के स्तर पर बंद हुआ।

आज इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल

UltraTech Cement | CMP: Rs 7,395 |अच्छे नतीजों के बावजूद आज ये शेयर सपाट बंद हुआ हुआ है। अल्ट्राटेक सीमेंट के 30 सितंबर 2021 को खत्म हुई तिमाही के नतीजों के मुताबित दूसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलीडेटेड मुनाफा 1,313.5 करोड़ रुपए रहा । जबकि इसके 1,342 करोड़ रुपए रहने का अनुमान किया गया था। बता दें कि इसके पिछले साल की दूसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलीडेटेड मुनाफा 1166.4 करोड़ रुपए रहा था। दूसरी तिमाही में कंपनी की कंसोलीडेटेड आय 12,017 करोड़ रुपए पर रही है। जबकि इसके 11,654 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था। बता दें कि इसके पिछले साल की दूसरी तिमाही में कंपनी की कंसोलीडेटेड आय 10,387.1 करोड़ रुपए रही थी।

Ramkrishna Forgings | CMP: Rs 1,201 |भारतीय रेल से एक बड़ा ऑर्डर मिलने के बाद आज ये शेयर 3 फीसदी से ज्यादा बढ़त के साथ बंद हुआ है।

Mahindra CIE | CMP: Rs 263 | वित्त वर्ष 2022 की दूसरी तिमाही में कंपनी की कंसोलीडेटेड मुनाफा पिछले साल की दूसरी तिमाही के 60.76 करोड़ रुपए से बढ़कर 166.42 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, आय 1,694.3 करोड़ रुपए से बढ़कर 2,090.7 करोड़ रुपए पर आ गई है।

Cyient | CMP: Rs 1,185.10 |Q2FY22 कंपनी की कंसोलीडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ 121.3 करोड़ रुपए पर रही है जो Q1FY22 में 115 करोड़ रुपए पर रही थी।

Weizmann | CMP: Rs 58.15 |आज ये शेयर 5 फीसदी टूटा है। कंपनी की 16 अक्टूबर को होने वाली बोर्ड मीटिंग में 14,12,515 शेयरों के बाई बैक पर विचार किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें