Buzzing Stocks : 19 जून को सेंसेक्स और निफ्टी के ऑलटाइम हाई पर पहुंचने के बाद भारतीय बेंचमार्क सूचकांकों की मिलाजुली क्लोजिंग देखने को मिली है। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 36 अंक या 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है। जबकि, निफ्टी 41 अंक या 0.1 फीसदी गिरकर 23,516 पर सेटल हुआ। बाजार में गिरावट का रुख रहा। आज करीब 1,465 शेयरों में तेजी आई, 1,930 शेयरों में गिरावट आई और 65 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। यहां हम ऐसे शेयरों की सूची दे रहे हैं जिसमें आज सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला है। आइए डालते हैं इन पर एक नजर।
