Gainers and Losers: कारोबारी हफ्ते का आखिरी दिन शुक्रवार 5 अप्रैल को आरबीआई द्वारा ब्याज दरों को स्थिर रखने के कारण बेंचमार्क इंडेक्सेस सपाट बंद हुए। सेंसेक्स 20.59 अंक या 0.03 प्रतिशत ऊपर 74,248.22 पर बंद हुआ। निफ्टी 1 अंक नीचे 22,513.70 पर बंद हुआ। आज बाजार में लगभग 2,246 शेयरों में तेजी आई। जबकि 1,446 शेयरों में गिरावट नजर आई। वहीं 111 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी के 50 में से 30 शेयरों में बिकवाली नजर आई। बैंक निफ्टी के 12 में से 9 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। यहां पर ऐसे शेयरों के बारे में जानकारी दी गई है जिनमें आज सबसे ज्यादा बढ़त या गिरावट नजर आई।