Gainers & losers: बाजार पर हिंडेनबर्ग रिपोर्ट का कुछ खास असर नहीं दिखा। शुरुआती झटके के बाद बाजार में शानदार रिकवरी दिखी। सेंसेक्स-निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग हुई है तो मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए हैं। रियल्टी और मेटल इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए हैं। PSU बैंक, FMCG और एनर्जी शेयरों में बिकवाली रही। सेंसेक्स 57 अंक गिरकर 79,649 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 21 अंक गिरकर 24,347 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 93 अंक चढ़कर 50,578 पर बंद हुआ। जबकि मिडकैप 156 अंक चढ़कर 57,331 पर बंद हुआ। इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल -
